Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जरूरी कीटनाशक का छिड़काव मानक मात्रा में करें क्योंकि धान की फसल में’पेनिकल माईट’ का हमला
    छत्तीसगढ

    जरूरी कीटनाशक का छिड़काव मानक मात्रा में करें क्योंकि धान की फसल में’पेनिकल माईट’ का हमला

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    भाटापारा: निगरानी बढ़ाएं। जरूरी कीटनाशक का छिड़काव मानक मात्रा में करें क्योंकि धान की फसल में “पेनिकल माईट” नामक कीट प्रवेश कर चुका है। इसकी वजह से बदरा की शिकायत आ रही है।

    कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों ने यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की है जब बदरा और बदरंग दानों की शिकायतों का आना चालू ही हुआ है। नियंत्रण के लिए समय है, इसलिए इस बेहद खतरनाक कीट से फसलों को बचाने की सलाह जारी हुई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बालियों में बदरा के लक्षण की पहचान बेहद आसान है। सतत निगरानी से इस कीट के बढ़ते परिवार को रोका जा सकता है। मालूम हो कि “बदरा” जैसी बीमारी में बालियां तो लगती हैं लेकिन उनमें दाने नहीं बनते। यह सीधे-सीधे उत्पादन पर प्रतिकूल असर डालता है।
    जानें “पेनिकल माईट” को

    पेनिकल माईट ऐसा कीट है जो पोषक तत्वों को चूसता है। इससे बालियों में दाने नहीं बनते। 1913 में इसे पहली बार पहचाना गया। रिसर्च में पाया गया कि यह शुष्क भूमि में तेजी से फैलता है। पिरीकुलेरिया ग्रीस्या माईसीलियम के नाम से वैज्ञानिकों के बीच पहचाना जाने वाला यह कीट अनुकूल मौसम में तेजी से फैलता है। बदरा रोगजनक यह कीट 1 से 2 साल तक जीवित रहता है। पैरा या पैरा खाद के जरिए या खेतों तक पहुंचता है।
    ऐसे पहचानें

    पेनिकल माईट के प्रवेश की सबसे सरल पहचान यह है कि प्रवेश के बाद यह पत्तियों पर पहले हमला करता है। इससे पत्तियों पर आंख जैसा छोटा धब्बा दिखाई देता है। इसके भीतर का भाग भूरा और बाहर का भाग गहरा भूरा होता है। आगे चलकर यह सभी धब्बे मिलकर एक बड़ा धब्बा बना लेते हैं। इसके बाद पौधे पीले होने लगते हैं और असर सीधे उस पोषक तत्व पर डालते हैं जिनकी मदद से बालियों में दाने बनते हैं।
    यह भी हैं संकेत

    पत्तियों के बाद इसका हमला गांठ और बालियों पर होता है। गांठ पर हमले का संकेत, उसके टूटने या धब्बे से मिलता है। बालियों पर यह कीट, निशाना उस समय साधता है, जब पुष्पगुच्छ लगने की अवस्था होती है। इसका संकेत पुष्प के सफेद होने और उसके तने में कालापन से मिलता है। इस अवस्था में बालियां तो लगती है लेकिन दाने नहीं बनते क्योंकि यह कीट, दाने के लिए जरूरी पोषक तत्व चूस लेता है। जिसे बाद में बदरा के नाम से पहचाना जाता है।
    यह हैं उपाय

    जारी एडवाइजरी के अनुसार ट्राईसाइक्लाजोल या प्रोपीकोनाजोल का छिड़काव किया जा सकता है। यह दवाइयां नहीं मिलने की स्थिति में कृषि विभाग ने इथियॉन या साइपरमेथ्रीन का छिड़काव करने की सलाह दी है। इन दवाओं के उपयोग में मानक मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना गया है। इसके अलावा छिड़काव के बाद निगरानी जारी रखने की सलाह भी दी गई है।

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के साइंटिस्ट डॉ संदीप भंडारकर का कहना है कि पेनिकल माईट ऐसा कीट है, जो बालियों तक जाने वाले पोषक तत्व को चूसता है। इसकी वजह से ही बालियों में दाने नहीं बनते। इसलिए ही बदरा की शिकायत आती है। समय रहते जरूरी कीटनाशक का छिड़काव करें, ताकि उत्पादन पर प्रतिकूल असर ना पड़े.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएकल अभियान द्वारा डिडासराई में मनाया गया गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री दिवस
    Next Article जेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

    July 29, 2026

    7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ये एक्टर‘बंटवारा’ ट्रेलर में दिखी झलक क्या बदल पाएंगे अपनी किस्मत…

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद
    • 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ये एक्टर‘बंटवारा’ ट्रेलर में दिखी झलक क्या बदल पाएंगे अपनी किस्मत…
    • पेपर लीक और परीक्षा माफिया पर सख्त प्रहार, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पारित; CM साय ने किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?