Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » विधायक निवास घेरने पहुंचे भाजपाईयों का संसदीय सचिव व विधायक के अगुवाई में शरबत पिलाकर किया गया स्वागत…
    समाचार

    विधायक निवास घेरने पहुंचे भाजपाईयों का संसदीय सचिव व विधायक के अगुवाई में शरबत पिलाकर किया गया स्वागत…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद। विधायक निवास घेरने पहुंचे भाजपाईयों का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अगुवाई में शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। बाद इसके केंद्र में काबिज मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि आवास योजना के मामले में विधायक निवास का घेराव करने के बजाय भाजपा नेताओं को दिल्ली जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

    आज सोमवार को भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक निवास घेरने पहुंचे। जहां संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की पहल पर उनका शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की अगुवाई में कांग्रेसजन रैली की शक्ल में बेरिकेडस तक पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कांग्रेसजनों ने दो टूक शब्दों में कहा कि आवास मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के भाजपाई प्रपंच को जनता अच्छी तरह से समझ रही है। इस दौरान घेराव करने पहुंचे भाजपाईयों को बेरिकेडस के पास नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पार्षद बबलू हरपाल, सूरज नायक, दीपक चंद्राकर आदि ने शरबत भी पिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, पार्षद बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर, विजय साव, आवेज खान, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, माणिक साहू, दीपक चंद्राकर, बबलू महानंद, सूरज नायक, आकाश निषाद, दिलीप जैन, लता कैलाश चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, रवि सिंग ठाकुर, कपिल साहू, किशन देवांगन, लीलू साहू, मोती साहू, जावेद चौहान, गोपी पाटकर, गजेंद्र साहू, संतोष चंद्राकर, अनवर हुसैन, जीवन यादव, परमानंद साहू, प्रहलाद ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    संसदीय सचिव ने केंद्र सरकार के खिलाफ साधा निशाना

    आवास योजना को लेकर भाजपाईयों के विरोध प्रदर्शन पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि भाजपाई इस मामले में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य को आबंटित सात लाख 81 हजार 999 मकान बनाने के लक्ष्य को वापस ले लिया है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लंबित राशि को जारी नहीं किया जा रहा है और योजना के लक्ष्य को पूरा नहीं करने का आरोप राज्य सरकार पर ही लगा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क का हिस्सा नहीं देने के साथ ही जीएसटी में लगातार कटौती कर रही है। माइनिंग रायल्टी की राशि भी नहीं दी ज रही है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आवास योजना के मामले में भाजपा का विरोध महज दिखावेबाजी के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाईयों को दिल्ली जाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india mahasamud
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleफ्लाइट छूटने के बाद उड़ाई प्लेन में बम की अफवाह, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग…
    Next Article अनोखे अंदाज में ED रेड का विरोध: रघुपति राघव राजा राम…ED को सन्मति दे भगवान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?