नई दिल्ली:– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।
हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचना शुरू हुए बड़े नेता
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। उससे पहले कई बड़े नेता 24 अकबर रोड पहुंचना शुरू हो गए हैं।