रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अन्तरगत ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में फाइनेंस कंपनी के कुछ लोग एक घर में घुसकर जबरदस्ती बाइक उठा कर ले गए। बात से दुखी युवक फांसी के फंदे में झूल गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया की लक्ष्मणपुर निवासी फिरोज खान ने टीवीएस एजेंसी से राइडर मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई थी जिसकी दो महीने की किस्त जमा नहीं कर पाया था 14 मार्च की सुबह 6 बजे दो फाइनेंस कंपनी के लोग घर मे पहुंचे और जोर जबरदस्ती करते हुए मोटरसाइकिल उठा ले गए।
परिजनों का कहना है इस दौरान फाइनेंस कंपनी के लोगों के द्वारा घर में बल अपशब्दों का प्रयोग किया गया। जिसके कारण युवक मानसिक परेशान था शाम तकरीबन 5 बजे युवक अपने कमरे में गया का काफी समय देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों मे अंदेसा हुआ जाकर देखा कि अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है।
घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस मौके पर पहुंची पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भेजा,वहीं मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की मांग है कि जो दो युवक बाइक जबरन घर से उठा लाए हैं,उनके ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अब देखना है कि यह मामला किस मोड़ पर जाता है उचित न्याय मिल पाता है कि नहीं।
