Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जाति को लेकर विवाद में फंसे नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र शून्य..
    कोरबा

    जाति को लेकर विवाद में फंसे नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र शून्य..

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- जाति को लेकर उठे विवाद में फंसे नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण आखिरकर अवैध करार कर दिया गया। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने प्रसाद के अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही खुद को अन्य पिछड़ा वर्ग के होने का उनका दावा भी फर्जी साबित हो गया है।मसले पर पटाक्षेप करते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि राजकिशोर प्रसाद द्वारा किसी भी प्रकार के हित लाभ के लिए इस प्रमाण पत्र का उपयोग करने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

    महापौर राजकिशोर प्रसाद की जाति को लेकर सवाल खडा करते हुए ओबीसी के दावे पर आधारित उनके विवादित जाति प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच कर ली गई है। कार्यालय जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति जिला कोरबा ने वर्ष 2020-21 के कार्यवाही विवरण प्रकरण पर 6 मार्च 2024 को आदेश पारित किया। इस मामले को प्रमुखता उठाते हुए शिकायतकर्ता और वार्ड 13 की पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने वार्ड 14 के पार्षद और वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद पिता स्व.रामस्वरूप प्रसाद निवासी सुमंगलम प्लाट नंबर 118,टी.पी.नगर की जाति को चैलेंज किया था। जांच रिपोर्ट में कहा गया है 6 मार्च को पारित आदेश में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग नियम,2013 एवं यथा संशोधित अधिसूचना 24 सितंबर 2020 में निहित प्रावधान अनुसार राजकिशोर प्रसाद को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा के अनुमोदन पर तहसीलदार कोरबा द्वारा 5 दिसंबर 2019 को जारी अस्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र प्रथम दृष्टया संदेहास्पद एवं कपटपूर्वक प्राप्त करना पाया गया है। इसके कारण राजकिशोर प्रसाद के अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को उनके अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम जांच होने तक निलंबित किया गया है। इस प्रमाण पत्र का राजकिशोर प्रसाद द्वारा किसी भी प्रकार के हित लाभ के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अनुविभागीय अधिकारी कोरबा इस संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police embroiled in controversy over caste Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The caste certificate of Municipal Corporation Mayor Rajkishore Prasad Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतमिलनाडु में भावुक हुए पीएम मोदी, एक कार्यकर्ता को याद करते हुए कही ये बात……
    Next Article बाजार में गिरावट, सेंसेक्स बमुश्किल 72000 के ऊपर, निफ्टी 21800 के पास बंद……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति

    September 29, 2026

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…

    September 29, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…

    September 29, 2026

    जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…
    • जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
    • दुनिया में तनाव के बीच क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम जानिए गिरावट की ये वजहें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?