सूरज साहू
पथरिया, 27 मार्च। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य , महिला एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने केन्द्र सरकार पर लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को निशाना साधा और कहा कि मोदी के गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम घोड़े की तरह हो गई है । मोदी सरकार में महंगाई लगातार मध्यम एवं गरीब वर्ग पर कहर बरपा रही है और महंगाई लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है रसोई गैस सिलेंडर के दामों ने किचन में आग लगा दिया था अब प्रति गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये वृद्धि होने पर आग में पेट्रोल छिड़कने का काम किया है । कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर 450 रूपये के लगभग मिलता था आज गैस सिलेंडर के दाम 1050 रूपये हो गये है । सिलेंडर की के दाम तो सुरसा की तरह बढ़ती जा रही है और केन्द्र सरकार आम जनता पर तमाशा देख रही है ।
जब विपक्ष में होते थे महंगाई हाय महंगाई करके चिल्लाते थे । कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 450 रूपये सिलेंडर कीमत भाजपा के नेता लोगो को ज्यादा लगता था और विरोध करने के लिए सड़कों पर चूल्हे जलाते थे , परंतु आज गैस सिलेंडर के दाम 1050 पार होने जा रहा है तो स्मृति ईरानी जैसे भाजपा के कई नेत्रियां चुप बैठे हैं इनको मंगाई नजर नहीं आता विपक्ष में थे तो इनको आम जनताओ की परेशानी दिख रहा था आज झूठे आश्वासन देकर सत्ता पर बैठे हैं ऐसी सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी छत्तीसगढ़ प्रदेश से भाजपा के नौ सांसद होने के बावजूद संसद में बेलगाम महंगाई पर कोई एक शब्द नही बोलते क्योंकि केन्द्र में भाजपा की सरकार है , ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए ।