Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मन की बातः नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक, जानें क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    राष्ट्रीय

    मन की बातः नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक, जानें क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री ने 126 वर्षीय बाबा शिवानंद की फिटनेस का किया जिक्र


    नई दिल्ली, 27 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात में देश के रिकॉर्ड एक्सपोर्ट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि भारत ने 400 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के लक्ष्य को हासिल किया। पीएम ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आँकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़-सौ बिलियन, कभी 200 सौ बिलियन तक हुआ करता था, अब आज, भारत 400 बिलियन डॉलर पर पहुँच गया हैपीएम मोदी ने कहा कि देश, विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्पों के लिये दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प, सिद्ध भी होते हैं, और आप देखिये, किसी व्यक्ति के जीवन में भी तो ऐसा ही होता है।

    मेक इन इंडिया की ताकत
    पीएम मोदी ने कहा कि यह मेक इन इंडिया की ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि अब सबसे बड़ी बात ये कि देश के नए-नए प्रोडक्ट्स नए-नए देशों को भेजे जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट अब विदेश जा रहे हैं। असम के हैलाकांडी के लेदर प्रोडक्ट (leather product) हों या उस्मानाबाद के हैंडलूम प्रोडक्ट (Handloom Product), बीजापुर की फल-सब्जियां हों या चंदौली का ब्लैक राइस, सबका एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने एक बार फिर लोकल फोर वोकल की वकालत की।
    बाबा शिवानंद का किया जिक्र
    पीएम मोदी ने आज कार्यक्रम में बाबा शिवानंद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए पद्म सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवानंद जी को जरुर देखा होगा। 126 साल के बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा और मैंने देखा, पलक झपकते ही, वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे। उन्होंने कहा कि 126 वर्ष की आयु और बाबा शिवानंद की फिटनेस, दोनों, आज देश में चर्चा का विषय है। उनमें योग के प्रति पैशन है। मैं उनके दीर्घायु की कामना करता हूं।
    पीएम मोदी ने कहा कि हम 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएंगे। पीएम ने कहा कि आज पूरे विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। अभी आपने देखा होगा कि पिछले ही सप्ताह कतर में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।इसी तरह से आयुष इंडस्ट्रीज का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है। पीएम ने कहा कि स्टार्टअप वर्ल्ड में भी, आयुष, आकर्षण का विषय बनता जा रहा है।
    पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब बड़ी कम्पनियां ही सरकार को सामान बेच पाती थीं लेकिन अब देश बदल रहा है। पुरानी व्यवस्थाएं भी बदल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब छोटे से छोटा दुकानदार भी GeM Portal पर सरकार को अपना सामान बेच सकता है। यही तो नया भारत है। पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत न केवल बड़े सपने देखता है, बल्कि उस लक्ष्य तक पहुंचने का साहस भी दिखाता है, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा है। इसी साहस के दम पर हम सभी भारतीय मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना भी जरूर पूरा करेंगे।
    पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं तो उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है | गुजरात में इन स्टेपवेल्स को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। जैसे आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बनाए जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ पुराने सरोवरों को सुधारा जा सकता है, कुछ नए सरोवर बनाए जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विशवास है, आप इस दिशा में कुछ ना कुछ प्रयास जरूर करेंगे। चेक डैम बनाने हों, रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो, इसमें व्यक्तिगत प्रयास भी अहम हैं और सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक भारत को यही विविधता, एक करके रखती हैं , एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भी हमारे ऐतिहासिक स्थलों और पौराणिक कथाओं, दोनों का बहुत योगदान होता है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में लगने वाले माधवपुर मेला का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि माधवपुर मेला कहां लगता है? क्यों लगता है? कैसे ये भारत की विविधता से जुड़ा है? ये जानना ‘मन की बात’ के श्रोताओं को बहुत रोचक लगेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह तक भारत के पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों का ये मेल, ये माधवपुर मेला, एक भारत – श्रेष्ठ भारत की बहुत सुन्दर मिसाल बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा, मेरा आपसे आग्रह है, आप भी इस मेले के बारे में पढ़ें और जानें।
    पीएम मोदी ने कहा कि अप्रैल के महीने में हम दो महान विभूतियों की जयंती भी मनाएंगे। इन दोनों ने ही भारतीय समाज पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये महान विभूतियां हैं- महात्मा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर। महात्मा फुले की इस चर्चा में सावित्रीबाई फुले जी का भी उल्लेख उतना ही जरूरी है। सावित्री बाई फुले ने कई सामाजिक संस्थाओं के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि एक शिक्षिका और एक समाज सुधारक के रूप में उन्होंने समाज को जागरूक किया। पीएम ने कहा, मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं से आग्रह करूंगा कि वे महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर से जुड़ी जगहों के दर्शन करने जरूर जाएं। आपको वहाँ बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
    पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाले स्वच्छाग्रही चंद्रकिशोर पाटिल का जिक्र किया। चंद्र किशोर पाटिल गोदावरी नदी के पास खड़े रहते हैं और लोगों को लगातार नदीं में कूड़ा-कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस काम में चंद्र किशोर अपना काफी समय खर्च करते हैं। शाम तक उनके पास ऐसी चीजों का ढेर लग जाता है, जो लोग नदीं में फेंकने के लिए लाए होते हैं। चंद्र किशोर का ये प्रयास जागरुकता भी बढ़ाता है और प्रेरणा भी देता है। पीएम मोदी ने इसी तरह, एक और स्वच्छाग्रही हैं – ओडिशा में पुरी के राहुल महाराणा। पीएम मोदी ने कहा कि राहुल हर रविवार को सुबह-सुबह पुरी में तीर्थ स्थलों के पास जाते हैं, और वहां प्लास्टिक कचरा साफ करते हैं। वो अब तक सैकड़ों किलो प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ कर चुके हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ती दामों पर केंद्र सरकार को साधा निशाना- रत्नावली कौशल
    Next Article अश्लील हरकतों से परेशान होकर बहू ने दांत से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, जाने क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…

    August 19, 2026

    शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…

    August 19, 2026

    डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…

    August 19, 2026

    क्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…
    • शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…
    • डॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…
    • क्या टूथब्रश से बेहतर है नीम की दातून जानिए इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका…
    • माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, ये लक्षण भी हो सकते हैं संकेत जानें कब बरतें सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?