Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    कोरबा

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    By Tv36 HindustanMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा,:–कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि टीएल से संबंधित सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी बैठक से एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
    उन्होंने पीएमओ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनशिकायत से जुड़े मामलों सहित टीएल में चिन्हांकित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण कर निर्धारित समय में रिपोर्ट अपलोड करने तथा संबंधितों को सूचित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने पांच से 17 वर्ष के2 सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने तथा स्कूली विद्यार्थियों के अपार आईडी और आधार कार्ड निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने, मातृत्व वंदना योजना की प्रगति सुनिश्चित करने, वहीं विद्युत विभाग को पीएम सूर्यघर योजना में पंजीयन, इंस्टॉलेशन, हितग्राहियों को प्रदान की गई सब्सिडी का अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने तथा वेंडरों के साथ समन्वय कर लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग को पीएम जनमन तथा धरती आबा योजनाओं के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
    कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध निराकरण, भुइयाँ पोर्टल पर भूमि अभिलेखों का अद्यतन, तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही कहा कि समय सीमा में कार्यवाही न होने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
    कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों के प्रकरणों को सर्वे कर शीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग को जलशक्ति अभियान और जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने तथा नगर निगम आयुक्त और नगरीय निकायों के सीएमओ को भवन अनुमति के समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों को 10 मार्च तक स्वीकृत कराने का निर्देश देते हुए लीड बैंक प्रबंधक को सभी बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को आभा आईडी और आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की गति बढ़ाने, सिकल सेल एवं एनसीडी स्क्रीनिंग के लंबित लक्ष्यों को तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया।
    कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत रखने और जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत सड़कों की समीक्षा कर निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत स्वीकृत आवासों को लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करने तथा आगामी लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए।
    बैठक में तहसीलदारों और नगरीय निकायों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भैसमा तहसील के ग्राम डोंगदरहा में राइस मिल के नाम पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने और संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में परिजनों को राहत राशि समय पर प्रदान करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
    कलेक्टर ने 8 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव एवं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय आयोजन के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समय-सीमा बैठक में कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिपं सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 80

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Next Article NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?