Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण निर्वाचन हेतु मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु दिए आवश्यक निर्देश
    कोरबा

    आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण निर्वाचन हेतु मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु दिए आवश्यक निर्देश

    By Tv36 HindustanJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :– निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026) के अंतर्गत आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर बिलासपुर संभाग श्री सुनील जैन द्वारा कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


    निरीक्षण के दौरान विधानसभा पाली-तानाखार के मतदान केंद्र क्रमांक 209 माध्यमिक शाला चैतमा एवं 183 प्राथमिक शाला सुतर्रा, कटघोरा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 33 प्राथमिक शाला कसनिया एवं 34 माध्यमिक शाला कसनिया, कोरबा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 77 स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोहड़िया, तथा रामपुर विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 87 प्राथमिक शाला भवन गोढ़ी का अवलोकन किया गया।


    संभाग आयुक्त श्री जैन ने केंद्रों पर प्रारंभिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर दर्ज मतदाताओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से विस्तृत विवरण प्राप्त की गई।


    निरीक्षण के क्रम में आयुक्त द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) से प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बीएलए को स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उनके कारणों की जानकारी प्राप्त करने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री जैन ने कहा कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना आवश्यक है।


    उन्होंने सभी बीएलओ को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानांतरित मतदाताओं से सक्रिय रूप से संपर्क किया जाए, नोटिस वाले प्रकरणों में संबंधित मतदाताओं को समय पर सूचना दी जाए तथा दावादृआपत्ति प्राप्त कर उनका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद शीघ्र कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए दावा आपत्ति की अंतिम तिथि के सम्बंध में मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सम्बंधित अनुविभाग के एसडीएम, तहसीलदार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, बीएलए उपस्थित थे।

    Post Views: 355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस राशिफल को व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा और घर में गूंजेगी शहनाई, जानें भविष्यफल…
    Next Article ऐसे ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ मोदी का प्रगति मॉडल समझिए पहली से 50वीं बैठक का पूरा रिपोर्ट कार्ड…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?