Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चौथे स्टेज कैंसर से पीड़ित ‘KGF’ स्टार की हालत दिन-ब-दिन हो रही है खराब, सर्जरी के लिए नहीं हैं पैसे
    राष्ट्रीय

    चौथे स्टेज कैंसर से पीड़ित ‘KGF’ स्टार की हालत दिन-ब-दिन हो रही है खराब, सर्जरी के लिए नहीं हैं पैसे

    By Tv 36 HindustanAugust 27, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ में खासिम चाचा की भूमिका निभाने वाले दिग्गज कन्नड़ अभिनेता हरीश रॉय कैंसर से जूझ रहे हैं. अभिनेता इस समय गले के कैंसर के चौथे चरण में हैं. उन्होंने हाल ही में एक YouTuber के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हालत के बारे में बात की. अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह इस बीमारी से जूझ रहे थे.

    इलाज कराने के लिए नही हैं पैसे

    एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहले उन्हें थायराइड था, जिसने कैंसर का रूप ले लिया है. वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं और उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे भी नहीं है. अभिनेता ने काफी समय तक अपनी बीमारी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें डर था कि उनके हाथ से कई सारे प्रोजेक्ट चले जाएंगे. उनके पास पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने अपनी सर्जरी भी टाल दी और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की रिलीज का इंतजार करने लगे. अब वह कैंसर की चौथी स्टेज में हैं और उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है.

    सूजन छिपाने के लिए रखी दाढ़ी

    हरीश राय ने यूट्यूबर गोपी गौडरु को दिए इंटरव्यू में अपनी बीमारी का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि स्थितियां आपको महानता प्रदान कर सकती हैं या चीजों को आपसे दूर ले जा सकती हैं. बचने का कोई भाग्य नहीं है. मैं तीन साल से कैंसर से जंग लड़ रहा हूं. केजीएफ की शूटिंग के दौरान मेरी लंबी दाढ़ी रखने का एक कारण यह था कि इस बीमारी के चलते मेरे चेहरे पर सूजन आ गई थी. सूजन को छुपाने के लिए मैंने दाढ़ी बढ़ा ली. अभिनेता ने कहा कि पैसे की कमी के कारण उन्होंने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांगने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, लेकिन वह इसे पोस्ट नहीं कर पाए.

    हरीष रॉय की फिल्में

    गौरतलब हो कि हरीश राय 2018 में रिलीज हुई ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ और ‘ केजीएफ चैप्टर 2’ दोनों में रॉकी भाई के चाचा के किरदार में नजर आए हैं. इसके अलावा ‘बैंगलोर अंडरवर्ल्ड’, ‘धन धना धन’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है. वह 25 वर्षों से अधिक समय से कन्नड़ सिनेमा में काम कर रहे हैं. ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की बात करें तो यश स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है.


    सूट छोड़ सपना ने साड़ी पहन स्टेज पर किया गदर डांस, संभाले नहीं संभल रहे दिल
    पहले MMS हुआ लीक और अब भोजपुरी एक्ट्रेस का ये गाना हो रहा वायरल, दिखाईं हॉट अदाएं
    इस पंजाबी स्टार ने खोली बॉलीवुड सितारों की पोल, स्क्रिप्ट के नाम पर बोलते हैं ये झूठ
    Boycott Lige पर Vijay Deverakonda की दो टूक, ‘हम लड़ेंगे, कौन रोकेगा, देख लेंगे’
    ‘सपना चौधरी को गिरफ्तार कर पेश करो’, डांसर की हरकत पर लखनऊ कोर्ट ने जारी किया वारंट
    लाइव टीवी

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBREAKING: छत्तीसगढ़ सरकार ने दो दिनों में हुए 661 शिक्षकों व कर्मचारियों का ट्रांसफर किया निरस्त, जानें वजह, देखें आदेश.
    Next Article नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …

    April 20, 2026

    अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…

    April 20, 2026

    वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…

    April 20, 2026

    अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …
    • अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…
    • वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…
    • अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे ये एक्टर्स प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद…
    • महिला आक्रोश से गूंजा राजधानी, CM बोले- “बहनों के हक पर डाका डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी नारी शक्ति”…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?