Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    समाचार

    तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…

    By Tv36 HindustanMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– उत्तराखंड के बाद एक और भाजपा शासित राज्य गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित हो गया है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए कहा कि देश सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है। गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सात घंटे से ज्यादा समय चली बहस के बाद यूसीसी विधेयक को पास किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था।

    अब पूरे प्रदेश में यूसीसी लागू होगा जिससे हालांकि यह कानून गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय चली बहस के बाद यूसीसी विधेयक को पास किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था

    अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी यूसीसी बिल पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई देता हूं।

    बिना नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना
    गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में यह भी लिखा कि देश अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले। यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है। अब पोस्ट में लिखी इस लाइन को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि शाह ने बिना नाम लिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है और यह साफ संकेत दिया है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति के बजाय सभी नागरिकों के बारे में सोचती है।

    7 घंटो की बहस के बाद पारित हुआ बिल
    यूसीसी बिल पारित होने से पहले गुजरात विधानसभा में लंबी बहस हुई। जानकारी के मुताबिक यह बहस करीब 7 घंटे तक चली और फिर इसके बाद यूसीसी विधेयक को पास किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था। इसके साथ ही उत्तराखंड के बाद गुजरात देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने यूसीसी को अपनाया है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य था, जिसने फरवरी 2024 में यूसीसी बिल पास किया।

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…

    March 25, 2026

    रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?