पूर्व में भोपाल व रायसेन जिलो के थानो से चोरी के मामले में जा चुका है जेल आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं
भोपाल, 9 मार्च। भोपाल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्राइम ब्रांच भोपाल की एक विशेष टीम को लगाया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्यक्ति जिसने नीली टीशर्ट व काले रंग का लोअर पहना है , हल्की दाङी रखे है, भानपुर ब्रिज के पास खङा है । जो सस्ते दाम में सोने चाँदी के जेबर बेचने की फिराक में है, सोने चाँदी के जेवर चोरी के हो सकते है । सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर क्राइम ब्रांच की एक टीम भानपुर ब्रिज के पास पहुच कर उक्त संदेही के हुलिये के आधार पर तलाश की गई जो भानपुर ब्रिज के नीचे संदिग्ध हालत में खङा मिला । नाम पता पूछा तो अपना नाम दुर्गेश लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी उम्र 24 साल निवासी –वार्ड न.18 दशहरा मैदान के पास रामनगर बेगमगंज जिला –रायसेन हाल – सरकारी स्कुल के पास अहिरवार का मकान कोक्ता 4 नम्बर थाना बिलखिरिया व इडस्ट्रीयल एरिया निरंजन लोधी का मकान भवानी नगर शांति नगर इंदौर । जिसकी तलाशी लेने पर सोने चांदी के जेवरात मिले जिसके संबंध में पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया । हिकमत अमली से पूछताछ करने बताया कि लगभग 2 महीने पहले थाना छोला मंदिर में चोरी करना बताया जो सामान आज बेचने आया था ।
आरोपी दुर्गेश लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी से विस्तृत पूछताछ पर अयोध्या नगर में दो चोरी, व थाना जाँहाँगीराबाद में एक चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी द्वारा चोरी किये गये सोने चांदी के आभूषण को अयोध्या नगर, छोलारोड व जाहाँगीराबाद थाना की सकृयता से बरामद किया गया है ।
वारदात करने का तरीका – आरोपी अपने पास चाबियो का सेट रखे रहता है । आरोपी द्वारा सूने मकान व फ्लैटो को टार्गेट कर ताला खोलकर चोरी करने के बाद फिर से ताला लगा दिया जाता था जिससे पङौसी को चोरी की जानकारी नही होती था । जब घर मालिक घर के अंदर जाकर चैक करता तो चोरी होने का पता चलता । आरोपी से अन्य स्थानो पर चोरियो से संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया।
नाम आरोपी दुर्गेश लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी उम्र 24 साल निवासी –वार्ड न.18 दशहरा मैदान के पास रामनगर बेगमगंज जिला –रायसेन हाल –सरकारी स्कुल के पास अहिरवार का मकान कोक्ता 4 नम्बर थाना बिलखिरिया व इडस्ट्रीयल एरिया निरंजन लोधी का मकान भवानी नगर शांति नगर इंदौर पर 15 से अधिक चोरी के मामले दर्ज है मसरूका सोना चांदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल MP38MQ3785 होन्डा हॉरनेट ब्लु कलर की जप्त की गई हैं।