चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्रमांक 2 के विधायक डॉ विनय कुमार जायसवाल ने पूर्व विधायक के ऊपर 100 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से होना बता दिया है इसी तारतम्य पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा कार्यालय चिरमिरी में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने उपर लगे आरोपों को अपनी राजनीतिक हत्या का कुत्सित प्रयास बताया है साथ ही विधायक विनय जायसवाल को आरोप सिद्ध करने की खुली चुनौती दे डाली है पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि विनय जायसवाल के द्वारा विगत दिनों रायपुर में प्रेसवार्ता के माध्यम से मेरे उपर आरोप लगाया गया था कि मेरे द्वारा विधायक रहते हुए आदिवासियों की लगभग 100 एकड़ जमीन अपने नाम कर लिया गया है।
इसके खिलाफ मेरे लीगल टीम के द्वारा विधायक विनय जायसवाल को मानहानी का लीगल नोटिस भेजा गया है साथ ही थाना खड़गवां में झूठे आरोप लगाये जाने को लेकर मामला दर्ज किए जाने हेतु आवेदन किया गया है। लीगल टीम के द्वारा नोटिस के माध्यम से जवाब मांगा गया है कि मेरे द्वारा किस किस पंचायत में कितनी आदिवासी जमीनों अपने या अपने परिवार के नाम कराया गया है। उनके सभी दस्तावेज सार्वजनिक करें अन्यथा झूठे आरोप लगाने के खिलाफ मानहानी के प्रकरण का सामना करने के लिए तैयार रहें।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा की वर्तमान विधायक किस तरह सत्ता का दुरुपयोग अपने फायदे के लिए करते आए हैं इसका एक उदहारण तब देखने को मिला था जब इन्होंने पोड़ी बचरा में शराब दुकान खुलवाने का प्रयास किया था और जिसके लिए वह अपनी दुकान भी किराए पर देने जा रहे थे और केवल चंद पैसों के लिए वह यह प्रयास करे रहे थे।शराब दुकान का विरोध करने वाली क्षेत्र की महिलाओं के लिए वर्तमान विधायक के ही समर्थक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और बाद में जिसके लिए उसे माफी भी मांगनी पड़ी थी।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा की वर्तमान विधायक के परिवार के ही सदस्य क्लब बार में सदस्य हैं और जिसे लेकर यह भी बात सामने आई है की वहां अवैध शराब बेची जाती है वहीं इसके लिए वह विधानसभा में भी बड़ी बेशर्मी से लड़ते हैं जो सभी ने देखा है।