Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दो बच्चों और पिता की बंद कमरे मे मिली लाशें, परेशान व्यक्ति ने दिया, दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम
    RAIPUR

    दो बच्चों और पिता की बंद कमरे मे मिली लाशें, परेशान व्यक्ति ने दिया, दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर जिले के धरसीवा इलाके में एक पिता ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। घटना करीब 2-3 दिन पहले पुरानी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। रविवार रात बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब कमरा खोला गया तो वारदात का पता चला। मामला धरसीवा के देवरी गांव का बताया जा रहा है।

    ये पूरी वारदात तीन-चार दिन पुरानी है। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब शव से बदबू आना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पहले पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर तीन शव पड़े थे।

    आरोपी व मृतक का नाम रामेश्वर साहू बताया जा रहा है, वहीं मृतक में 6 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। रामेश्वर की पत्नी एक साल पहले मृतक के बड़े भाई के साथ भाग गयी थी। इस घटना से रामेश्वर काफी परेशान था। वो घर में अपने दो बच्चों के साथ ही रहता था। जांच में पता चला है कि पहले रामेश्वर ने अपने दोनों बच्चों का गला रस्सी या किसी कपड़े से घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक, 30 साल का रामेश्वर साहू अपनी 6 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ इस घर में रह रहा था । पत्नी साथ नहीं रहती थी। 2 दिनों से कोई घर से बाहर नहीं निकला था। बदबू आने पर स्थानीय लोगों को गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया, कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा गया तो अंदर बच्चे बेसुध पड़े दिखे।

    गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा गया तो तीनों की सड़ी लाशें पड़ी थीं। जांच में पता चला है कि पहले रामेश्वर ने अपने दोनों बच्चों का गला रस्सी या किसी कपड़े से घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस केस में और जानकारी सामने आएंगी। बच्चों और रामेश्वर की लाश काफी हद तक खराब हो चुकी थी उसमें से बदबू आ रही थी। इस वजह से माना जा रहा है कि घटना एक 2 दिन पुरानी हो सकती है। अब तक की जांच में पुलिस को मामला दो बच्चों की हत्या के बाद पिता की खुदकुशी कर लेने का ही लग रहा है।

    शुरुआती पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि रामेश्वर की पत्नी करीब 1 साल पहले उसी के बड़े भाई के साथ भाग गई थी। इस बात को लेकर रामेश्वर अक्सर परेशान रहता था । 6 साल की बेटी रागिनी और 9 साल के बेटे अमित की परवरिश का जिम्मा रामेश्वर पर ही था। रामेश्वर सिलतरा की किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम किया करता था। अंदेशा है कि पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर उसने वारदात की है।

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCWG 2022: लक्ष्य सेन ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड, फाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी को हराया
    Next Article रूस से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को अपनी सेक्सी फोटो भेज रही महिलाएं, जानें क्या है वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…

    May 12, 2026

    गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…

    May 12, 2026

    MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…

    May 12, 2026

    लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…
    • गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…
    • MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…
    • लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…
    • दूसरी बार इस राज्य के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा; इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?