Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सुप्रीम कोर्ट के इस नियम के कारण टला फैसला,केजरीवाल की जमानत बढ़ाने की अर्जी यहां फंसी …
    राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट के इस नियम के कारण टला फैसला,केजरीवाल की जमानत बढ़ाने की अर्जी यहां फंसी …

    By Tv 36 HindustanMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मेडिकल जांच कराने के लिए उनकी अंतरिम जमानत एक सप्ताह बढ़ाने की मांग वाली अर्जी सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने से मना कर दिया है। केजरीवाल फिलहाल चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत पर हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें दो जून को फिर समर्पण करना है और जेल जाना है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मेडिकल जांच कराने के लिए अंतरिम जमानत एक सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध किया है।

    केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही
    सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा अर्जी को तत्काल सुनवाई के लिए लगाए जाने की मांग ठुकराए जाने से आप नेता की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में कोई भी अर्जी या याचिका रजिस्ट्री में दाखिल होती है। किसी भी अर्जी पर तत्काल सुनवाई के लिए एक पत्र संलग्न करके तत्काल सुनवाई का कारण भी बताना पड़ता है। इसके बाद रजिस्ट्रार व अन्य संबंधित अधिकारी पूरे मामले को देखते हुए केस को सूचीबद्ध करने का निर्णय लेते हैं।

    केजरीवाल की अर्जी को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार
    आजकल सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टी चल रही है और अवकाशकालीन पीठें ही मुकदमों की सुनवाई के लिए बैठती हैं। इसके अलावा कई बार मौखिक रूप से न्यायाधीशों के समक्ष केस का उल्लेख किया जाता है और उनके निर्देश पर भी मामला सुनवाई पर लगाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने केजरीवाल की अर्जी को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार करते हुए कहा है कि मांग सुनवाई योग्य नहीं है।

    सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख चुका
    रजिस्ट्री ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया है, जिसमें एक जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। साथ ही केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट में याचिका दाखिल करने की भी छूट दी गई थी। रजिस्ट्री का यह भी कहना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्य याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख चुका है। इस नई अर्जी का उस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

    केजरीवाल की राह मुश्किल, क्या फिर जाना होगा जेल?
    केजरीवाल की ओर से मंगलवार को भी न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और केवी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी का उल्लेख करते हुए उसे सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन पीठ ने इस बारे में कोई आदेश नहीं दिया था और कहा था कि अर्जी प्रधान न्यायाधीश को भेजी जाएगी और वही उसे सुनवाई पर लगाने के बारे में निर्णय लेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा भी अर्जी को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया गया है। ऐसे में केजरीवाल की राह मुश्किल हो गई है। अगर उन्हें इस बीच किसी अदालत से राहत नहीं मिली तो दो जून को जेल जाना होगा।

    गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई लंबित
    ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को वैध ठहराया था, जिसे केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान ही गत 10 मई को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपाकंर दत्ता की पीठ ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल को प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने केजरीवाल को दो जून को दोबारा समर्पण करने का आदेश दिया था। इसके बाद 17 मई को कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी बहस सुन कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    केजरीवाल 30 मई तक चुनाव प्रचार में व्यस्त
    अब केजरीवाल ने एक नई अर्जी दाखिल कर कहा है कि हिरासत के दौरान उनका वजन छह-सात किलो कम हो गया है। अचानक कम हुए वजन और थकान, चक्कर जैसी दिक्कतों के चलते डाक्टर ने उन्हें पूरे शरीर का पीईटी-सीटी स्कैन व कुछ अन्य जांचें कराने की सलाह दी है। केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में चुनाव के चलते वह 30 मई तक प्रचार में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद सिर्फ एक दिन मेडिकल जांच के लिए बचेगा, जबकि जो जांचें बताई गई हैं उनमें पांच-सात दिन लगेंगे।

    Views: 1,385
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजानलेवा गर्मी ने ली 51 लोगों की जान, प्रदेश में पारा 49 के करीब, आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद
    Next Article आज का कार्यक्रम : सीएम साय कबीरधाम जिले के दौरे पर,श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ में होंगे शामिल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कमियां छोड़, ‘रामायण’ को सपोर्ट कीजिए, वीएफएक्स विवाद में उतरे सेक्रेड गेम्स डिजाइनर्स, दर्शकों से की ये अपील…

    October 31, 2026

    यहां पहुंचने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामकुंड पर तैयारियां पूरी…

    October 31, 2026

    जयपुर में छाया प्रदेश का पंथी नृत्य, बाहनाकाड़ी के 15 कलाकारों ने बांधा समां…

    October 31, 2026

    ISRO की नई उपलब्धि GSLV-F18 ने NVS-03 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया, मजबूत होगी भारत की स्वदेशी NavIC प्रणाली…

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कमियां छोड़, ‘रामायण’ को सपोर्ट कीजिए, वीएफएक्स विवाद में उतरे सेक्रेड गेम्स डिजाइनर्स, दर्शकों से की ये अपील…
    • यहां पहुंचने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामकुंड पर तैयारियां पूरी…
    • जयपुर में छाया प्रदेश का पंथी नृत्य, बाहनाकाड़ी के 15 कलाकारों ने बांधा समां…
    • ISRO की नई उपलब्धि GSLV-F18 ने NVS-03 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया, मजबूत होगी भारत की स्वदेशी NavIC प्रणाली…
    • बारिश के बीच अब बदलेगा मौसम, 3 से 5 डिग्री चढ़ सकता है पारा; जानें आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?