नई दिल्ली:– ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब थम चुका है। ये सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर डालेगा। इसके साथ ही अमेरिकी डालर में भी कमजोरी देखी गई। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में दोनों कीमती धातुओं पर देखने को मिला।
इनकी कीमतों पर जबरदस्त उछाल देखा गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में भी फिर से रौनक लौट आई है। बुधवार को कामेक्स पर सोना वायदा 109 डालर उछलकर 4781 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 430 सेंट उछलकर 76.85 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
