Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…
    समाचार

    खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…

    By Tv36 HindustanMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ-अशुभ समय का विचार किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है और इसके साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। साल 2026 में मार्च महीने में लगने वाला खरमास 15 मार्च से शुरू होगा और 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान धार्मिक कार्य और भगवान की पूजा-उपासना को विशेष महत्व दिया जाता है।

    पंचांग के अनुसार मीन संक्रांति 15 मार्च 2026, रविवार को होगी, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत मानी जाएगी। इस दिन का पुण्यकाल सुबह 06:31 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि महापुण्यकाल सुबह 06:31 से 08:31 बजे तक माना गया है। इसके बाद से लगभग एक महीने तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। यही कारण है कि एक साल में दो बार खरमास आता है। आमतौर पर यह अवधि मार्च-अप्रैल और नवंबर-दिसंबर के बीच पड़ती है। इस समय विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या नए काम की शुरुआत जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। हालांकि इस अवधि को भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

    खरमास के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय कोई भी नया शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। साथ ही धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए और विवादों से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान मांस-मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

    धार्मिक दृष्टि से यह समय साधना और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस अवधि में लक्ष्मी-नारायण और सूर्य देव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। संभव हो तो व्यक्ति को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

    मान्यता है कि खरमास के दौरान जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…
    Next Article आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

    March 6, 2026

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    धर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…
    • धर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?