Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बलौदाबाजार का पहला पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस विभाग के विकास कार्यों में खर्च होगी कमाई…
    बलौदा बाजार

    बलौदाबाजार का पहला पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस विभाग के विकास कार्यों में खर्च होगी कमाई…

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार पुलिस प्रशासन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जिले का पहला पुलिस पेट्रोल पंप शुरू किया है.इस महत्वपूर्ण सुविधा का उद्घाटन रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने किया. इस पंप के शुरू होने से पुलिस विभाग को ईंधन की सीधी और पारदर्शी आपूर्ति मिलेगी. जिससे पुलिसिंग अधिक प्रभावी और सुचारु हो सकेगी. उद्घाटन के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

    उद्घाटन से पहले पंप की हुई जांच : उद्घाटन से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया. उन्होंने साफ-सफाई, निर्माण गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए. जिसमें पंप परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया.

    मिट्टी पटिंग और उचित साइनबोर्ड समेत ईंधन भंडारण और वितरण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए जांच की गई. इस नए पुलिस पेट्रोल पंप की संचालन की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ बंजारे को सौंपी गई है. वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि ईंधन वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से हो.इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो.

    पंप से होने वाली कमाई से विभाग को लाभ : पुलिस पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि ये पुलिस विभाग के लिए एक ऐतिहासिक और जरूरी कदम है. पुलिस पेट्रोल पंप से न केवल ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा का नियंत्रण होगा, बल्कि विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी.इस पेट्रोल पंप से होने वाली कमाई से बलौदाबाजार पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी सीधा फायदा होगा. इससे मिलने वाली राशि का उपयोग पुलिस विभाग के अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा.

    इस नए पुलिस पेट्रोल पंप के शुरू होने से ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा पर पूरा नियंत्रण होगा.पुलिस वाहनों को सीधा और निर्बाध ईंधन आपूर्ति मिलेगी.ईंधन में गड़बड़ी, चोरी और हेराफेरी की संभावनाएं खत्म होंगी.पुलिसकर्मियों ने भी पेट्रोल पंप खुलने पर खुशी जताई है.

    ड्यूटी पर रहते हुए कई बार पेट्रोल पंप की लाइन में लगना पड़ता था, जिससे हमारा समय बर्बाद होता था. अब पुलिस के लिए अलग पेट्रोल पंप होने से हमें जल्दी और पारदर्शी तरीके से ईंधन मिलेगा.यह एक बेहतरीन पहल है -अजय झा, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली

    अब हमें ईंधन की पारदर्शिता को लेकर कोई चिंता नहीं होगी. विभाग की यह पहल शानदार है-राजेश कुमार सेन,पुलिसकर्मी

    आपको बता दें कि अब तक पुलिस वाहनों को ईंधन के लिए निजी पेट्रोल पंपों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे ईंधन की गुणवत्ता, मात्रा और पारदर्शिता पर सवाल उठते थे. कई बार ईंधन चोरी और हेराफेरी की शिकायतें भी आती थीं.वहीं आम नागरिक भी इस पंप से निश्चिंत होकर पेट्रोल ले सकते हैं.

    पहले पुलिसकर्मियों को पेट्रोल भरवाने के लिए निजी पंपों पर जाना पड़ता था, जिससे कभी-कभी उन्हें परेशानी होती थी. अब अपने पेट्रोल पंप से समय और संसाधनों की बचत होगी. इससे पुलिसिंग में सुधार आएगा और अपराधों पर लगाम लगेगी- अरविंद मिश्रा, स्थानीय दुकानदार

    पुलिस प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। इससे पुलिस वाहनों को जल्दी ईंधन मिलेगा और वे जल्दी से गश्त कर सकेंगे, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.बलौदाबाजार अब और ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा- अनिता वर्मा, स्थानीय निवासी

    भविष्य में जुड़ेंगी कई सुविधाएं : इस पेट्रोल पंप के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने कई और नई योजनाओं की घोषणा की है, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और मॉडर्न बनाने के लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार करने की योजना है, जिससे पुलिसकर्मी सीधे मुख्यालय से जुड़े रह सकें. पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पेट्रोल पंप के पास ही एक पुलिस कैंटीन और स्टोर खोला जाएगा.इससे पुलिसकर्मियों को किफायती दरों पर खाने-पीने और जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.

    Views: 1,325
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनक्सलगढ़ में विकास के रंग से सराबोर होगा बस्तर, अब ‘लाल’ नहीं ‘केसरिया’ रंग बन रही यहां की पहचान…
    Next Article जब होली के दिन हजयात्रियों के लिए रोकी गई ट्रेन, प्रशासन ने रेल रोकने की लिए लगाई धारा 144, जानें पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रणजी में 37 विकेट, फिर भी शमी को मौका नहीं; कैफ ने BCCI से माँगा जवाब, बुमराह का उदाहरण देकर उठाए सवाल…

    October 19, 2026

    टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाकर कहां भागे हमलावरCCTV में कैद दो संदिग्ध जांच में मिले ये अहम सुराग…

    October 19, 2026

    एक गरबा ऐसा भी साड़ी पहनकर, माथे पर सिंदूर लगाकर झूमते हैं पुरुष जानिए 200 साल पुरानी परंपरा की कहानी…

    October 19, 2026

    शूर्पणखा अपमान से रावण विनाश की पटकथा शुरू रामलीला में गूंजा मर्यादा से अहंकार के टकराव का संदेश

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रणजी में 37 विकेट, फिर भी शमी को मौका नहीं; कैफ ने BCCI से माँगा जवाब, बुमराह का उदाहरण देकर उठाए सवाल…
    • टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाकर कहां भागे हमलावरCCTV में कैद दो संदिग्ध जांच में मिले ये अहम सुराग…
    • एक गरबा ऐसा भी साड़ी पहनकर, माथे पर सिंदूर लगाकर झूमते हैं पुरुष जानिए 200 साल पुरानी परंपरा की कहानी…
    • शूर्पणखा अपमान से रावण विनाश की पटकथा शुरू रामलीला में गूंजा मर्यादा से अहंकार के टकराव का संदेश
    • रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा की तारीखें जारी, आधार सत्यापन जरूरी; एग्जाम से पहले करें ये काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?