Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से खुलेंगे ऐ पार्क के गेट, खुले जंगल में चीतों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक…
    समाचार

    आज से खुलेंगे ऐ पार्क के गेट, खुले जंगल में चीतों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक…

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– पर्यटकों के लिए खुश खबरी है, क्योंकि उनके लिए आज से कूनो नेशनल पार्क के गेट खुलने जा रहे हैं। विशेष बात ये है कि इस बार तीनों गेट एक साथ खोले जाएंगे, जिससे पर्यटकों प्रवेश दिया जाएगा। कूनो में घूमने आने वाले पर्यटकों को चीतों का दीदार भी हो सकेंगा। कूनो प्रबंधन जल्द ही दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करने जा रहा है। जिसकी तैयारी कर ली है।

    बारिश की वजह से सड़क थी खराब
    बता दें कि, इस बार अधिक बारिश अधिक हाेने की वजह से पार्क की सडकें आवागमन योग्य नहीं थी। इसलिए 1 अक्टूबर को पर्यटन सीजन में पार्क के गेट नहीं खुल सके। अब रास्तों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है इसलिए पांच दिन देरी से 6 अक्टूबर को कूनो पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। जिसकी कूनो प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है।

    12 व्यस्क और 12 शावक चीते
    प्रबंधन द्वारा कूनो नेशनल पार्क के अहेरा गेट (पोहरी की ओर), पीपलबाड़ी (विजयपुर के अगरा की ओर) और मुख्य गेट टिकटोली (सेसईपुरा) को साथ खोला जाएगा। पिछले सीजन की शुरूआत में एक ही गेट खोला गया था, लेकिन इस बार तीन गेट एक साथ खोले जाएंगे। जिससे पर्यटकों के अधिक आने उम्मीद है। कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 12 व्यस्क और 12 शावक चीते मौजूद हैं, जो अभी बाड़े में बंद हैं।

    पर्यटकों के दीदार के लिए जंगल में छोड़े जाएंगे चीते
    पर्यटन सीजन में आज से पर्यटकों के लिए कूनो के गेट खुल जाएंगे। पर्यटक इन गेटों से प्रवेश कर कूनो में चीताें के दीदार कर सकेंगे। एक-दो दिन में बाड़े में बंद चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया जाएगा। हालांकी अभी छोड़ने को लेकर डेट तय नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि, गेट खोलने के एक-दो दिन बाद चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। चीतों को छोड़ने की प्रबंधन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।
    पिछले सीजन में आए 3172 पर्यटक
    हालांकि प्रोजेक्ट चीता आने के बाद भी कूनो में अभी पर्यटकों को चीतों के दीदार नहीं हुए हैं, लेकिन चीतों की उमीद में यहां पर्यटकों की संंख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि पिछले पर्यटन सीजन 2023-24 में अब तक के सबसे ज्यादा पर्यटक आए। कूनों के तीनों गेटों से 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक 3172 पर्यटक आए, इनमें 28 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

    5 साल में कूनो में आए पर्यटक
    साल पर्यटक
    2019-20
    804

    2020-21
    903 2021-22 1211 2022-23 1611 2023-24 3172
    इस टाइम प्रवेश कर सकेंगे हैं पर्यटक
    सुबह 06:30 बजे से 10:00 बजे तक
    शाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तक
    प्रत्येक बुधवार को शाम का अवकाश रहेगा।

    Post Views: 1,430

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनाव के नतीजों से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, सेना ने खतरनाक….
    Next Article अब झटपट पूरी हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, डाइट में शामिल कर लीजिए ये नेचुरल जूस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य समय पर काम पूरा करने के ये निर्देश…

    August 26, 2026

    हर किसी के लिए शुभ नहीं काला धागा, जानें किन लोगों को मिलता है फायदा…

    August 26, 2026

    मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, इन युवा महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी…

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन…

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य समय पर काम पूरा करने के ये निर्देश…
    • हर किसी के लिए शुभ नहीं काला धागा, जानें किन लोगों को मिलता है फायदा…
    • मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, इन युवा महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी…
    • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन…
    • Instagram पर मोदी सरकार की नई रणनीति, एक महीने में पोस्टिंग 48% बढ़ी 29 में से इतने मंत्रियों की बढ़ी सक्रियता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?