Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अभी जारी रहेगा सर्दी की सितम, मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई, 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी
    समाचार

    अभी जारी रहेगा सर्दी की सितम, मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई, 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी

    By Tv 36 HindustanJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा.

    दिल्ली-एनसीर में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते देखा गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में देरी की सूचना दी है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई।

    मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा।

    प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन सोमवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक है।

    दिल्ली का जाफरपुर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़त हो सकती है। 22 जनवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

    Views: 0
    bad weather chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Meteorological Department expressed fear of cold wave Raipur The harshness of winter will continue Today latest news Today news Weather patterns changed in Chhattisgarh सर्दियों के मौसम में तैयार करके रखें तिल-गुड़ के लड्डू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरामलला की मूर्ति आज परिसर में करेगी भ्रमण, शुद्धिकरण के बाद मूर्ति की आंखों पर बांधी गई पट्टी खुलेगी….
    Next Article महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया, अगर खाली नहीं करेंगी तो होगी यह कार्यवाही…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत मंडपम में कल गूंजेगी प्रदेश की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर इन नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति…

    November 19, 2026

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन संभागायुक्त-नरेंद्र दुग्गा…

    November 19, 2026

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला TET में 0.093 अंक से चूकी अभ्यर्थी को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज…

    November 19, 2026

    चक्रवात अकवान का असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों के समय में बदलाव, 8 घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत मंडपम में कल गूंजेगी प्रदेश की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर इन नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति…
    • धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन संभागायुक्त-नरेंद्र दुग्गा…
    • हाई कोर्ट का बड़ा फैसला TET में 0.093 अंक से चूकी अभ्यर्थी को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज…
    • चक्रवात अकवान का असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों के समय में बदलाव, 8 घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें…
    • पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, बिलासपुर-बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को मिलेगा सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?