Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गर्मी का कहर जारी झुलसा रही लू; मानसून को लेकर आया ताजा अपडेट…
    समाचार

    गर्मी का कहर जारी झुलसा रही लू; मानसून को लेकर आया ताजा अपडेट…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी-बिहार समेत राजस्थान, पंजाब में आने वाले कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, राजस्थान में तो लू झुलसाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है और अधिक गर्म दिन रहने से जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    महाराष्ट्र में होगी बारिश
    वहीं, भारत के तटीय हिस्से में केरल से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में आज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले दो दिनों से इस बड़े क्षेत्र में भारी वर्षा का संयोग बना हुआ है। नई दिल्ली अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में मौसम की स्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं।

    समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी लेकर चक्रवातीय हवा स्थल की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मानसून भी पूरा अंडमान निकोबार और आधा श्रीलंका को पार कर उत्तर की ओर बढ़ चुका है। स्पष्ट है कि मानसून केरल से अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है।
    पूर्वानुमान से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून
    भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को केरल तट पर मानसून के पहुंच जाने की घोषणा पहले से ही कर रखी है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो-तीन दिन पहले भी दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष भी घोषित तिथि से दो दिन पहले ही मानसून का केरल में आगमन हुआ था।

    आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने भी मानसून के पहले पहुंचने का संकेत दिया है। तीन-चार दिनों में मौसम की गतिविधियों में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। बंगाल की खाड़ी अभी शांत है। हालांकि एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।
    अरब सागर में बड़ी हलचल
    अरब सागर में बड़ी हलचल है। कम दबाव का एक मजबूत क्षेत्र बना हुआ जो एक-दो दिनों में चक्रवात में तब्दील हो सकता है। इसके सहारे मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। उसके बाद भी मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।
    यहां जल्दी आ सकता है मानसून
    बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मानसून जल्दी आ सकता है। अन्य राज्यों में भी पूर्व की अनुमानित तिथियों से हफ्ते भर पहले पहुंच सकता है। अरब सागर का कम दबाव का क्षेत्र अगर तूफान में तब्दील होता है तो इससे तबाही अमन-ओमान में होगी।
    अभी देश में दो तरह की मौसमी स्थितियां सक्रिय हैं। दक्षिण में प्रचंड बारिश और उत्तर में गर्मी है। अंडमान निकोबार में 24 मई से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।

    दक्षिण के राज्यों में बारिश होगी
    बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रही चक्रवातीय हवाओं के असर से दक्षिण के राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। इस बीच उत्तर भारत का मौसम अगले तीन से चार दिनों तक शुष्क रहेगा।
    हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का आना-जाना लगा रह सकता है। हल्की वर्षा भी हो सकती है। पश्चिम में पाकिस्तान में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है।

    जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
    इससे जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बिहार के तराई क्षेत्र एवं झारखंड में हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन संभव है। बंगाल में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने से काल बैसाखी का असर देखा जा सकता है।

    Views: 1,010
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleTIME टॉप 100 परोपकारी लोगों की लिस्ट जारी, अंबानी फैमिली के ये दो लोग भी शामिल …
    Next Article सुप्रीम कोर्ट सुनेगा दलील ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित पोस्ट करने वाले प्रोफेसर याचिका पर सुनवाई आज, …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    खाताधारकों की मौज मिनिमम बैलेंस 25% से घटकर हुआ 10%, अब निकाल सकेंगे 90% तक पैसा…

    November 19, 2026

    दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बैन हो जाएंगे ये हेलमेट, 2027 से लागू करने की तैयारी…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
    • औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?