Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हरियाणा की 17 विधानसभा सीटों पर दिखा पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का असर, जाने राहुल गांधी की रैलियों का क्या हुआ असर…
    News

    हरियाणा की 17 विधानसभा सीटों पर दिखा पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का असर, जाने राहुल गांधी की रैलियों का क्या हुआ असर…

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 50 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस ने 35 सीटों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं.

    इन रुझानों के बीच एक बेहद दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है. बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. वहीं, राहुल गांधी कांग्रेस के लिए कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए हैं. हरियाणा में दिखा PM मोदी का जादू

    हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 5 रैली की थी. इन रैलियों का असर हरियाणा में 17 विधानसभा सीटों पर था. इसमें से 10 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई हैं. उसके अलावा कांग्रेस 5 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं. वहीं, अगर राहुल गांधी की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की जिन 14 सीटों पर रैली की थी, उनमें से 7 पर कांग्रेस पीछे चल रही है. कांग्रेस पार्टी सिर्फ 4 ही सीटों पर आगे हैं. वहीं, तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं.

    बीजेपी ने साधा निशानाराहुल गांधी का नाम लिए बिना भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कटाक्ष करते हुए कहा, “लोकतंत्र की जीत हो गई है. यह उस रॉकेट को करारा जवाब है, जो लॉन्च नहीं होता है, लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है. हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है. हम इंतजार कर रहे हैं कि ये रुझान परिणाम में परिवर्तित हों. तीसरी बार लगातार भाजपा जीत रही है, और कांग्रेस पार्टी हिट विकेट हो रही है.”

    कांग्रेस ने उठाए ECI पर सवालकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ECI हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है. ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था. हम उम्मीद करते हैं की ECI जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए. हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है. ये सब ‘माइंड गेम’ है. हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है.”

    Post Views: 1,360

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन पांच प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करें नवरात्रि में, स्वास्थ्य के साथ जागेगा सोया भाग्य…
    Next Article मन्नत वाली महाकाली में गजब की चमत्कारी पावर, हार कर अंग्रेज हो गए थे नर्वस,जाने ऐतिहासिक कथा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

    March 15, 2026

    चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…

    March 15, 2026

    8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…

    March 15, 2026

    अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…
    • चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…
    • 8वें वेतन आयोग में इतने परसेंट बढ़ेगी सैलरी जनवरी से ही एरियर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर…
    • अमीर बनने का सीक्रेट कम उम्र में सफलता और दौलत चाहिए तो अपनाएं ये 3 नीतियां…
    • आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?