Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय रुपए में आई 12 साल की सबसे बड़ी तेजी; 163 पैसे हुआ मजबूत, RBI के इन फैसलों का दिख रहा असर…
    राष्ट्रीय

    भारतीय रुपए में आई 12 साल की सबसे बड़ी तेजी; 163 पैसे हुआ मजबूत, RBI के इन फैसलों का दिख रहा असर…

    By Tv36 HindustanApril 2, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 2 अप्रैल को रुपए में 12 सालों की एक दिन की सबसे बड़ी मजबूती दर्ज की गई. इंट्राडे में कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 163 पैसे तक मजबूत हुआ था. बता दें कि 30 मार्च को रुपए इतिहास में पहली बार 95 के नीचे फिसला था.

    ईरान युद्ध से अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 4% कमजोर हो चुका है

    इंडियन करेंसी मार्केट के लिए गुरुवार की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई. आज सुबह डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 130 पैसे मजबूत होकर 93.53 के स्तर पर खुला. कारोबार के दौरान रुपए में 1.7% यानी 163 पैसे की मजबूती दर्ज की गई जो 12 सालों की सबसे बड़ी मजबूती है. क्रूड ऑयल में तेजी और शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपए में इस मजबूती का कारण RBI की तरफ से लिए गए 2 बड़े फैसले हैं. पहला NOP और दूसरा NDF. आइए विस्तार से पूरी बात समझते हैं.

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बैंकों को डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स (Non Deliverable Forward) देने से रोक दिया है. इसका असर रुपए पर देखा जा रहा है. इससे पहले बैंकों के नेट ओपन पोजिशन (NOP) को लिमिट किया गया था. बता दें कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 94.83 के स्तर पर बंद हुआ था. 30 मार्च को डॉलर के मुकाबले रुपया इंट्राडे में 95.20 के स्तर तक फिसला था, लेकिन क्लोजिंग 94.37 पर हुई थी.

    RBI ने रुपए को संभालने के लिए कौन से 2 फैसले लिए?

    1. NOP लिमिट पर लगाम
      30 मार्च को रिजर्व बैंक ने बैंकों के NOP यानी नेट ओपन पोजिशन कि लिमिट 100 मिलियन डॉलर तय कर दी. इस नियम को 10 अप्रैल से लागू किया जा रहा है.

    बैंकों के लिए नेट ओपन पोजिशन की लिमिट 100 मिलियन डॉलर कैप
    रोजाना आधार पर रुपए में बैंक का नेट ओपन पोजिशन इस दायरे में रहेगा
    10 अप्रैल से सभी बैंकों को आरबीआई के नए नियम को फॉलो करना होगा

    1. NDF पर बैन
      रिजर्व बैंक ने बैंकों को रुपए में NDF यानी (Non Deliverable Forward) देने से मना कर दिया है. इसके अलावा रद्द किए गए विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स को फिर से बुक करने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. यह नियम रेसिडेंट और नॉन-रेसिडेंट इंडियन दोनों पर लागू होता है.

    NDF क्या होता है?

    NDF एक करेंसी ट्रेड है जिसका सेटलमेंट डॉलर में होता है लेकिन इसमें रुपए या डॉलर का फिजिकल एक्सचेंज नहीं होता है. इस फैसले से Offshore betting बंद होगा

    NDF कॉन्ट्रैक्ट के तहत डॉलर और रुपए में स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग होती है
    असल में रुपए और डॉलर का एक्सचेंज नहीं होता है
    सिर्फ दो करेंसी में जो प्राइस डिफरेंस होता है वह सेटल होता है
    कंपनियों की तरफ से हेजिंग और Arbritage में इसका इस्तेमाल होता है.
    RBI क्या चाहता है?
    कुल मिलाकर रिजर्व बैंक का मकसद रुपए में केवल रियल हेजिंग को चालू रहने देना है. RBI नहीं चाहता है कि जियो पॉलिटिकल एंड मैक्रो इकोनॉमिक रिस्क के बीच वोलैटाइल करेंसी में सट्टेबाजी हो और यह रिस्क और बढ़ जाए.

    ईरान युद्ध से अब तक रुपया 4% टूटा
    जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ है तब से रुपए में 4% से अधिक गिरावट आई है. युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक (FIIs) की लगातार और भारी बिकवाली हो रही है. मार्च में FPI ने 11 बिलियन डॉलर से अधिक बिकवाली की जो किसी एक महीने में भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे अधिक है. क्रूड का भाव भी चढ़ रहा है. ये तमाम फैक्टर्स रुपए पर दबाव बना रहे हैं.

    FY26 में रुपया 11% कमजोर हुआ
    FY26 की बात करें तो रुपए में करीब 10-11% की गिरावट दर्ज की गई है. यह पिछले कई वित्त वर्ष में सबसे अधिक है. जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटिजिस्ट विजय कुमार ने कहा कि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों फैक्टर्स रुपए पर दबाव बना रहे हैं. क्रूड में तेजी से ट्रेड डेफिसिट बढ़ रहा है. रेमिटेंस पर भी असर दिख रहा है. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली हो रही है. इंपोर्टर की तरफ से डॉलर की डिमांड बढ़ रही है. ये तमाम फैक्टर्स रुपए पर दबाव बना रहे हैं.

    कोटक नियो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रुपए में गिरावट का किन सेक्टर्स को फायदा और किन सेक्टर्स को नुकसान हो रहा है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि वो 5 प्रमुख फैक्टर्स कौन से हैं जो रुपए पर दबाव बना रहे हैं.

    5 फैक्टर जो रुपए पर बना रहे हैं दबाव?
    ईरान क्राइसिस के कारण क्रूड महंगा हो रहा है जिससे भारत का इंपोर्ट बिल लगातार बढ़ रहा है.
    विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से डॉलर की मांग बढ़ रही है रुपए को डंप किया जा रहा है.
    अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय हाई रहने की उम्मीद है जिससे डॉलर इंडेक्स मजबूत है. ग्लोबली डॉलर की डिमांड हाई.
    भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ रहा और एक्सपोर्ट उतना नहीं है जिससे बढ़ता ट्रेड डेफिसिट रुपए पर दबाव बना रहा
    फॉरेक्स मार्केट में Arbitrage और Speculation ट्रेड हाई है जिसपर RBI ने लगाम लगाया है
    किन सेक्टर्स को फायदा और किसे नुकसान?
    फायदा वाले सेक्टर्स

    IT कंपनियां
    फार्मा (एक्सपोर्टर)
    टेक्सटाइल
    जेम्स एंड ज्वैलरी
    एग्रीकल्चर
    आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग
    क्यों होगा फायदा?

    एक्सपोर्ट करने से डॉलर में कमाई होगी और रुपया घटने से इनकी कमाई ज्यादा दिखेगी.

    नुकसान वाले सेक्टर्स

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियां
    रिफाइनरीज
    एविएशन
    पेंट्स एंड केमिकल
    इलेक्ट्रॉनिक्स
    क्यों होगा नुकसान?

    ये सेक्टर आयात पर निर्भर होते हैं जिसके कारण इंपोर्ट बिल बढ़ जाएगा.

    आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

    Q1 रुपए में अचानक इतनी मजबूती क्यों आई है?

    RBI ने NDF बैन और NOP लिमिट का फैसला लिया है जिससे रुपए में सट्टेबाजी कम हुई और यह मजबूत हुआ.

    Q2 NOP (Net Open Position) लिमिट क्या है?

    रिजर्व बैंक ने बैंकों की फॉरेक्स पोजिशन पर कैप लगाय है जिससे Speculative ट्रेड्स पर कंट्रोल. इसे 100M डॉलर पर कैप किया है.

    Q3 NDF (Non-Deliverable Forward) क्या होता है?

    यह बिना करेंसी डिलिवरी वाला डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट है जिसमें वर्चुअली डॉलर सेटलमेंट होता है.

    Q4 RBI ने NDF पर बैन क्यों लगाया?

    इससे रुपए में ऑफशोर Speculative betting और Arbitrage पर रोक लगेगा.

    Q5 क्या रुपए की मजबूती टिकेगी?

    RBI के कदमों से शॉर्ट टर्म में रुपए को सपोर्ट जरूर मिलेगा लेकिन मीडियम टर्म में क्रूड का प्राइस और FII का एक्शन महत्वपूर्ण होगा.

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी को अमेरिका का दोस्ती का पैगाम, ईरान में हताशा के बाद बैकफुट पर अमेरिकी राष्ट्रपति…
    Next Article प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद; अब कहीं से भी खरीद सकते हैं पुस्तकें और ड्रेस माता-पिता के लिए गुड न्यूज…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    लहसुन के चौंकाने वाले फ़ायदे एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद…

    April 2, 2026

    रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ाने की तैयारी में ,कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद होने के कगार में…

    April 2, 2026

    एक बार फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता…

    April 2, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क सरकार ने दिया ये अपडेट…

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लहसुन के चौंकाने वाले फ़ायदे एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद…
    • रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ाने की तैयारी में ,कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद होने के कगार में…
    • एक बार फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता…
    • पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क सरकार ने दिया ये अपडेट…
    • बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?