नई दिल्ली :– मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 30 अक्टूबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
इन डेट्स तक सकेंगे संशोधन
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म त्रुटि हो गई है उनके लिए करेक्शन विंडो ओपन है जो निर्धारित अंतिम तिथि 3 नवंबर तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड
एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।
आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 17 अक्टूबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इन स्टेप्स से भरे फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है।
हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
होम पेज पर Online Form – Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2025 पर क्लिक करना होगा।
नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 560 रुपये वहीं ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 310 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा।
