छत्तीसगढ़:– अब लगभग नक्सलियों से मुक्त होने की कगार पर है. केंद्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में संसद में इसका ऐलान भी किया था. हालांकि, उन्होंने बताया कि नक्सली अब कुछ ही हिस्से में बचे हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई जारी है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें एक महिला नक्सली भी ढेर हुई है. इसकी पहचान रूपी के रूम हुई है, जो एसीएम रैंक की नक्सली बताई जा रही है. महिला नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम भी था. पुलिस लंबे समय से नक्सलियों से आत्मसमर्पण (Surrender) करने की अपील कर रही थी. अब छोटेबेठिया इलाके में अब नक्सली महिला एनकाउंटर में मारी गई है.
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि बस्तर इलाके के सभी बड़े कैडर के आत्मसमर्पण और मुठभेड़ में ढेर हो जाने के बाद यही एक बड़े कैडर की नक्सली बची थी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक हथियार के साथ-साथ शव भी बरामद किया गया है.
31 मार्च 2026 थी नक्सलियों को खत्म करने की डेडलाइन
केंद्र सरकार ने देशभर से नक्सल को खत्म करने की 31 मार्च 2026 की डेडलाइन रखी थी. भारत लंबे समय तक नक्सलवाद का बुरा असर पड़ा है. छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्य नक्सल से प्रभावित थे. पिछले दो साल में केंद्र ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर कई बड़े नक्सलियों को खत्म किया है. साथ ही बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. इसके अलावा राज्य सरकारें नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नीतियां भी चला रही हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 मार्च को संसद में बताया कि भारत नक्सलियों से मुक्त हो चुका है. हालांकि, उन्होंने बताया कि थोड़ा हिस्से में ही नक्सली बचे हैं, जल्द ही वहां भी नक्सलमुक्त हो जाएगा.
