आमतौर पर जब लोगों की जेब में पैसे होते हैं, तभी वो कहीं बाहर खाना खाने जाते हैं. अब तो ऐसा होता है कि जब भी लोगों को कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो वो सीधे किसी रेस्टोरेंट का ही रूख करते हैं. वहां जाकर वो मजे से खाते हैं और फिर बिल चुकाकर मस्ती में घर चले आते हैं, पर आजकल एक ऐसा शख्स चर्चा में है, जिसने बिना एक भी पैसे दिए 5-10 बार नहीं बल्कि सैकड़ों बार रेस्टोरेंट में खाना खाया और अपने घर आ गया.
जब उसके इस कारनामे का
खाने के बाद बीमार होने का किया नाटकरेस्टोरेंट के बारटेंडर माइक होगेवीन के मुताबिक, उस शख्स पर तब उसका ध्यान गया जब उसने रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोगों के लिए सामान खरीदना शुरू किया और अपना खाना सबके साथ शेयर करने की पेशकश की, लेकिन सबसे ज्यादा उसपर तब ध्यान गया जब उसने अपने बाएं हाथ को अजीबोगरीब तरीके से हिलाना शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था कि उसे दौरा पड़ रहा हो. फिर मौके पर पैरामेडिक्स को बुलाया गया, लेकिन जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह सफेद झूठ बोल रहा था.
ऐसे में उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया.अलग-अलग नाम बताने के बाद हुआ खुलासाजब पैरामेडिक्स की टीम ने उसे एंबुलेंस में ले जाने से इनकार कर दिया, तब रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे बिल देने को कहा, लेकिन चूंकि उसे लगा कि उसे अभी-अभी स्ट्रोक आया था, इसलिए उसने उसपर रहम खाते हुए बिल की रकम बाद में चुकाने को कहा और उसका नाम-पता पूछने लगा. ऐसे में वह शख्स अपना नाम और पता बताने लगा, लेकिन इसी बीच पैरामेडिक्स की टीम के एक सदस्य ने बीच में ही टोका और बताया कि उस शख्स ने उससे एक अलग ही नाम और पता बताया था.
