*सरगुजा रेंज कमान संभालने के बाद पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग जिला कोरिया का प्रथम भ्रमण किया। सर्वप्रथम एसपी ऑफिस पहुंच सलामी ली एसपी कोरिया द्वारा संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यालय निरीक्षण कर सभी राजपत्रित अधिकारी शाखा प्रभारियों थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किए।*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भूमिपूजन*
कोरिया भ्रमण दौरान आईजी सरगुजा श्री गर्ग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। रक्षित केंद्र कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल की मौजूदगी में थाना-चौकी प्रभारियों से पुराने लंबित अपराध,मर्ग, शिकायत जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पुराने प्रकरणों का जल्द निराकरण करने हेतु सख्त निर्देश दिए।
आईजी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया थाना-चौकी में प्राप्त फरियाद सूचना रिपोर्ट पर बिना विलंब किए तत्परता से यथोचित कार्यवाही करें, फरियादी से अच्छा व्यवहार से पेश आवे आवेदक समस्याओं का समाधान कर मामले का निराकरण करना पुलिस का मुख्य कार्य है।पुलिसिंग में कसावट लाने निर्देशित किया गया जिले के बॉर्डर चेक पोस्ट पर सतर्कता बरती जाए किसी भी प्रकार का अवैध सामग्री परिवहन कारोबार नहीं होनी चाहिए। बैठक दौरान निर्देशित किया आम जनता में पुलिस की छवि और बेहतर बनाने जोर देते हुए कहा किसी भी घटना-दुर्घटना अपराध की सूचना लेकर कोई फरियादी/आवेदक थाना आता है तो उसकी तत्काल सुनवाई की जाए चाहे मामला किसी दूसरे क्षेत्र का ही क्यों न हो विधि अनुसार अपराध सूचना पर शून्य में मामला पंजीबद्ध कर संबंधित थाने को विवेचना के लिए भेजी जाए इससे आमजनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे।
आईजी अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने अपराध अपराधियों को रोकने बेसिक पुलिसिंग को और सशक्त करने लंबित मामलों सहित चिटफण्ड मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।चिटफण्ड के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी-नकबजनी मामले में गंभीरतापूर्वक आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी शत् प्रतिशत बरामदगी करने महिला सुरक्षा,सामुदायिक पुलिसिंग एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने जरूरी कदम उठाने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।*आईजी सरगुजा ने बीट प्रणाली मजबूत करने पर दिया जोर*
पुलिस का कार्य अपराधों पर अंकुश लगाना है यह तभी सम्भव है जब हम इमानदारी साथ कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा इसके लिए हममें से हर एक को अपने क्षेत्र में मेहनत संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। जिले में पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सूचना तंत्र को भी प्रभावी बनाने को लेकर निर्देश दिया। बीट प्रणाली को मजबूत बनाए के लिए हर थाने का बीट अधिकारी व जवान अपनी बीट में जाकर लोगों से जनसम्पर्क करेगा तभीउनकी समस्या से अवगत होगा ग्राम की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी के साथ त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए बीट क्षेत्र के ग्रामीणों पुलिस अधिकारी जवानों का वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया।
साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने साथ ही साइबर अपराध के मामले प्रकाश में आने त्वरित मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।अपराधियों में पुलिस का भय होना दिखना चाहिए पद दायित्वों का निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थाना सोनहत प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ द्विवेदी को आई जी एवं पुलिस अधीक्षक बंसल ने स्टार लगाकर शुभकामनायें दी। कार्यालय में सभी अधिकारियों की बैठक उपरांत प्रेस वार्ता किया गया।दौरे दौरान रक्षित केन्द्र में तैनात बल,संसाधनों,बैरक व निर्माण संबंधित कार्यों का पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई भ्रमण दौरान, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, एसडीओपी बैकुंठपुर कविता ठाकुर एवं डीएसपी हेड क्वार्टर श्याम लाल मधुकर,प्रभारी रक्षित निरीक्षक समस्त थाना चौकी प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरिया के अधिकारीगण मौजूद रहे।