Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ‘नक्सलियों पर विपक्ष को दर्द, हमें देश की चिंता’ संसद में गृह मंत्री का तीखा हमला…
    समाचार

    ‘नक्सलियों पर विपक्ष को दर्द, हमें देश की चिंता’ संसद में गृह मंत्री का तीखा हमला…

    By Tv36 HindustanMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली;- नक्सलवाद वामपंथी सोच की उपज’, अमित शाह का बड़ा बयान—बस्तर में लाल आतंक लगभग खत्म, कांग्रेस पर साधा निशाना — लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि देश में वामपंथी उग्रवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है और छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र लाल आतंक से लगभग मुक्त हो चुका है।

    उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई को दिया, साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों तक विकास और कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाया।

    शाह ने स्पष्ट कहा कि नक्सलवाद किसी भी तरह से विकास से जुड़ा आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी विचारधारा है जो हिंसा और अव्यवस्था को बढ़ावा देती है, और इसे जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि एक समय ‘रेड कॉरिडोर’ के नाम से पहचाने जाने वाले क्षेत्र में 12 राज्य, देश का करीब 70 प्रतिशत भूभाग और लगभग 30 करोड़ की आबादी प्रभावित थी, जहां कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

    शाह ने कहा कि बस्तर सहित प्रभावित इलाकों में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाए गए हैं, जिनके तहत स्कूल, अस्पताल, राशन दुकानें, आधार और राशन कार्ड, मुफ्त अनाज और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग नक्सलवाद को न्याय और विकास की लड़ाई बताकर दुष्प्रचार करते हैं, जबकि हकीकत यह है कि इस विचारधारा ने हजारों युवाओं की जान ली है और क्षेत्र को वर्षों तक पिछड़ेपन में धकेल कर रखा।

    गृह मंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अब देश में हथियार उठाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और जो भी गोली चलाएगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने सुरक्षा बलों—CAPF, कोबरा बटालियन, राज्य पुलिस, विशेषकर छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG—की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे का सबसे बड़ा श्रेय इन्हीं जवानों को जाता है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र में शांति स्थापित की है। साथ ही उन्होंने इस संघर्ष में शहीद हुए जवानों और मारे गए युवाओं को सदन की ओर से श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    Post Views: 215

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”
    Next Article आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है सीएम सायं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अभी एक-दूसरे के खिलाफ बना रहे रणनीति; भारत में एक साथ बैठेंगे UAE और ईरान…

    April 2, 2026

    डीजल हुआ 25 रुपये लीटर महंगा, पेट्रोल ₹7.4; नायरा के बाद अब इस प्रमुख कंपनी ने बढाए तेलो के दाम…

    April 2, 2026

    महिलाएं जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो रुक सकती है आपकी अगली किस्त…

    April 2, 2026

    आज सालों बाद हनुमान जयंती पर दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों की जिंदगी में होगा ‘मंगल’, अचानक मिलेगा पैसा-तरक्‍की…

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अभी एक-दूसरे के खिलाफ बना रहे रणनीति; भारत में एक साथ बैठेंगे UAE और ईरान…
    • डीजल हुआ 25 रुपये लीटर महंगा, पेट्रोल ₹7.4; नायरा के बाद अब इस प्रमुख कंपनी ने बढाए तेलो के दाम…
    • महिलाएं जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो रुक सकती है आपकी अगली किस्त…
    • आज सालों बाद हनुमान जयंती पर दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों की जिंदगी में होगा ‘मंगल’, अचानक मिलेगा पैसा-तरक्‍की…
    • प्रदेश में 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत स्वीकृत, मंत्री ने दी मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?