संगरूर। पंजाब के संगरूर में उस वक्त हंगामा मच गया जब कॉन्ट्रैक्ट बेस पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर सीएम भगवंत मान के निवास की और कूच कर रहे थे. पुलिस ने शिक्षकों पर जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान महिला टीचर पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी शिक्षकों को उठा कर बसों में बंद कर दिया. वहीं, उनके सपोर्ट में आए किसान नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. दरअसल, संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर से महज कुछ ही दूरी पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब भर से आए सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट बेस (अस्थाई) पर पढ़ाने वाले अध्यापकों पर पुलिस के जमकर लाठीचार्ज किया