Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कई क्षेत्रों का सियासी भविष्य दांव पर, जानें अब तक का क्या रहा राजनीति समीकरण…
    समाचार

    कई क्षेत्रों का सियासी भविष्य दांव पर, जानें अब तक का क्या रहा राजनीति समीकरण…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाराष्ट्र में बुधवार को हो रहे विधानसभा चुनावों में कई क्षत्रपों का सियासी भविष्य दांव पर लगा हुआ है। NCP सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना नेता एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपनी-अपनी पार्टियों के लिए लोगों का वोट हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन चारों नेताओं के लिए ये विधानसभा चुनाव एक कड़ी परीक्षा के रूप में सामने आए हैं और इसमें चूकने वाले के सियासी भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगना लगभग तय है।

    ‘असली’ के खेल में किस गुट की होगी जीत?
    बता दें कि शरद पवार ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार को बड़ा झटका दिया था जबकि उनके गुट को चुनाव आयोग ने असल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रूप में मान्यता दी है। शरद पवार आशा कर रहे हैं कि विधानसभा चुनावों में भी वह लोकसभा चुनाव वाला इतिहास दोहराएंगे, जबकि अजित पवार अच्छे प्रदर्शन के साथ वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। दूसरी ओर, शिवसेना के शिंदे और उद्धव गुटों की बात करें तो लोकसभा चुनाव में दोनों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। ऐसे में जनता किसे पार्टी की विरासत का असल हकदार मानती है, इसका फैसला अब विधानसभा चुनाव के नतीजों से होने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असल शिवसेना के रूप में मान्यता दी है।

    कितनी सीटों पर आमने-सामने हैं पुराने साथी?
    महाराष्ट्र में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उद्धव की शिवसेना और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भारतीय जनता पार्टी के अलावा शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। बीजेपी महाराष्ट्र की 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शिवसेना ने 81 और NCP ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस 101, शिवसेना 95 और NCP 86 सीटों पर किस्मत आजमा रही हैं। शिवसेना के दोनों धड़े 50 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, NCP के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने 37 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं।

    पवारों के गढ़ में भी होगा दिलचस्प मुकाबला!
    शिवसेना के दोनों धड़ों के बीच की लड़ाई मुख्य रूप से ‘मुंबई का बादशाह कौन’ पर केंद्रित है। दरअसल, मुंबई में पहले अविभाजित शिवसेना का दबदबा था, लेकिन अब पार्टी के दोनों गुट देश की इस आर्थिक राजधानी में आमने-सामने हैं। वहीं, चाचा-भतीजे यानी कि शरद और अजित पवार के बीच इन विधानसभा चुनावों में पश्चिमी महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर होने का अनुमान है, जिसे पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार ने अपनी चुनावी रैलियों में क्षेत्र के मतदाताओं से बागियों यानी कि अजित पवार और उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने की अपील की है। वहीं, अजित पवार अपने चाचा के पक्ष में सहानुभूति की लहर पैदा होने के डर से उनके खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचते दिखे हैं।

    लोकसभा चुनावों में कैसा रहा था प्रदर्शन?
    बता दें कि लोकसभा चुनावों में NCP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NCP को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा था। वहीं, शिवसेना 9 सीटों पर विजयी रही थी, जबकि शिवसेना के खाते में 7 सीटें गई थीं। हालांकि विधानसभा चुनावों के मुद्दे लोकसभा चुनावों से काफी अलग है और दोनों ही गठबंधनों ने इन चुनावों में अपनी पूरी जान झोंक दी है। माना जा रहा है कि कई सीटों पर हार-जीत का अंतर काफी कम रहने वाला है, ऐसे में इन चुनावों में करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं, AIMIM, BSP और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को मिले वोट भी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की हार और जीत में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

    Post Views: 1,190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब दिव्यांग बच्चों के लिए ई-पाठ्य सामग्री तैयार करने के ये दिशा निर्देश जारी…
    Next Article आज पंजाब की चार सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

    March 17, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

    March 17, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज

    March 17, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    • कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित
    • मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…
    • मंत्री श्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?