Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रदुषण की समस्या बढ़ती जा रही, ठंड भी अपना रूप दिखा रही, हो सकती है हल्की वर्षा…
    News

    प्रदुषण की समस्या बढ़ती जा रही, ठंड भी अपना रूप दिखा रही, हो सकती है हल्की वर्षा…

    By Tv 36 HindustanNovember 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 450 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 410, पंजाबी बाग में 444 और आईटीओ में 422 रहा।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 450 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 410, पंजाबी बाग में 444 और आईटीओ में 422 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ बना है, जिसके चलते सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है आज दिल्ली में बारिश में संभावना राजधानी में बदलते मौसम के मिजाज के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुमान है कि सुबह हल्की बारिश होगी और शाम तक दिल्ली के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी।

    इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।पराली नहीं, अब हॉट-स्पॉट बढ़ा रहे दिल्ली में प्रदूषण आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति के बीच पराली का धुआं अब लगभग खत्म होने लगा है। पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के मामले घटकर 300 के आसपास और राजधानी के प्रदूषण में इसके धुएं की हिस्सेदारी महज दो से तीन प्रतिशत तक रह गई है। बावजूद इस स्थिति के दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि राजधानी के हॉट स्पॉट ही यहां का प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। पहले से चिन्हित 13 में से 11 हॉट स्पॉट पर रविवार को प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत स्तर से भी ज्यादा रहा।

    इनमें भी वजीरपुर जैसे हॉट स्पॉट का एक्यूआइ 464 यानी “अत्यंत गंभीर” श्रेणी तक जा पहुंचाप्रदूषण की रोकथाम का प्रयास शुरू मालूम हो कि दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए लगभग पांच साल पहले 13 ऐसे हॉट स्पॉट की पहचान की गई थी, जहां पर प्रदूषण का स्तर आमतौर पर शहर के औसत स्तर से ज्यादा रहता है। लेकिन आज तक भी ये हॉट स्पॉट ही हैं। इन जगहों पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर साल ही अलग से कार्ययोजना तैयार की जाती है। इस बार भी जाड़े की शुरुआत में इन सभी जगहों के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार करके प्रदूषण की रोकथाम का प्रयास शुरू किया गया था। लेकिन, अभी तक का स्तर बताता है कि इन सभी जगहों पर प्रदूषण की रोकथाम में कोई खास कामयाबी नहीं मिली है।

    यहां प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा -11 स्थलों पर अभी भी शहर के अन्य हिस्सों की तुलना में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा है। हॉट स्पॉट वाली जगहों पर प्रदूषण का स्तर इस तरह से भी समझा जा सकता है कि दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का औसत स्तर जहां ”बहुत खराब” श्रेणी में है। वहीं, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और वजीरपुर जैसे हॉट स्पॉट पर प्रदूषण का स्तर इससे दो श्रेणी ऊपर ”अत्यंत गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है। इन तीनों ही जगहों का एक्यूआइ रविवार शाम चार बजे 450 से ऊपर रिकार्ड किया गया।

    मानकों से साढ़े तीन गुना ज्यादा प्रदूषण –
    दिल्ली में प्रदूषण का स्तर मानकों से साढ़े तीन गुना ज्यादा हो गया है। शाम चार बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 366 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 216 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा जो मानकों से साढ़े तीन गुने से भी ज्यादा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में स्माग की चादर छाई है जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। सुबह के सात बजे सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 500 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह 1500 मीटर तक पहुंची, जो सामान्य तौर पर दो हजार मीटर से ज्यादा होनी चाहिए। किस हॉट स्पॉट पर कितना रहा एक्यूआई

    वजीरपुर -464
    जहांगीरपुरी – 457 विवेक विहार – 455 पंजाबी बाग – 444 अशोक विहार – 446 रोहिणी – 432
    बवाना – 438
    मुंडका -440
    आनंद विहार – 438 आरके पुरम – 403 ओखला -413
    द्वारका – 392
    नरेला – 382

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news ठंड काफी दिल्ली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोलीं- पीएम मोदी की वोकल फॉर लोकल अपील पर सभी करें अमल…
    Next Article सलमान खान को इस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर, भाईजान खुद किया खुलासा, बोले- जो लोग मुझे प्यार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर छाया देसी बैटमैन, ‘साजन साजन’ गाने पर सुपरहीरो का अनोखा अंदाज हुआ वायरल…

    November 21, 2026

    उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

    November 21, 2026

    चार थाना क्षेत्रों मे कोटपा तहत तंबाकू नियंत्रण अभियान स्कूल शैक्षणिक के आआसपास पुलिस की चालानी कार्रवाई

    November 21, 2026

    चेक बाउंस के मामले में 21 नवम्बर 2026 को विषेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंस्टाग्राम पर छाया देसी बैटमैन, ‘साजन साजन’ गाने पर सुपरहीरो का अनोखा अंदाज हुआ वायरल…
    • उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
    • चार थाना क्षेत्रों मे कोटपा तहत तंबाकू नियंत्रण अभियान स्कूल शैक्षणिक के आआसपास पुलिस की चालानी कार्रवाई
    • चेक बाउंस के मामले में 21 नवम्बर 2026 को विषेष लोक अदालत का आयोजन किया गया
    • विद्यालय में प्रहरी क्लब बनाकर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करें: जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?