
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – विकास खंड के तीन बड़े जनसंख्या वाले ग्रामों सिलतरा , पड़ियाईन , और चंद्रगढ़ी में रविवार को अवकाश का दिन भी राजस्व विभाग के जनसमस्या निवारण शिविर के साथ पुलिस विभाग का चलित थाना का सयुक्त जनचौपाल लगाया गया जिसमें ग्रामीणों के राजस्व विवादों , नवीन पर्ची बनाने , जमीन सम्बन्धी अन्य दस्तावेजों के संधारण जैसे समस्याओं के निपटारा पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय के द्वारा किया गया ग्राम सिलतरा में ग्रामीण सुखी राम के द्वारा जमीन खरीदने के बाद भी रिकार्ड में विक्रेता के नाम के साथ बैंक बंधन दिखाया जाने की बात कही गयी जिसे मौके पर ही पटवारी द्वारा दुरुस्त कराया गया , ग्रामीणों ने बटवारे से सम्बंधित राजस्व मामले अधिकारियों के समक्ष रखे जिसका निराकरण किया गया । ग्राम पड़ियाईन में संतोष बघेल का आवास प्राकृतिक कारण से गिरने की पर मुआवजा की मांग की गई वही ग्राम के आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक की मांग की गई यहाँ भी नवीन किसान पुस्तिका की मांग किसानों द्वरा की गई , रिकार्ड दुरुस्तीन की समस्याओं का भी समाधान हुआ ।राजस्व के साथ साथ 60 वर्ष पूरे होने के।बाद भी वृद्धा पेंशन नही मिलने की शिकायत किया गया जिस पर ग्राम पंचायत को तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय ने कहा कि कलेक्टर मुंगेली के निर्देश पर विकास खंड के सभी ग्रामो में राजस्व विभाग का जनचौपाल लगया जा रहा है जिसमे ग्रामीणों के जमीन सम्बन्धी समस्याओं , विवादों का त्वरित निराकरण किया जा रहा उन्होंने किसानों से खेती बाड़ी की चर्चा कर खाद की स्थिति का भी जायजा लिया साथ ही किसानो से राजस्व सम्बन्धी समस्याओं को लेकर सीधे सम्पर्क करने की बात कही ।
जलजीवन मिशन के क्रियान्वन की मांग-
ग्राम सिलतरा में ग्रामीणों ने अधिकारियों से जलजीवन मिशन के अंतर्गत बने पानी टँकी और पाइप लाइन विस्तार के क्रियान्वयन नही होने की शिकायत की गई ग्रामीणों ने इस योजना का लाभ नही मिल पाने की बात कही जिस पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को समय अवधि में समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया ज्ञात हो कि ग्राम सिलतरा पानी की समस्या को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चित है जहां केवल एक ही पम्प से पूरा गांव पानी।भरता।रहा है बाकी जगह के पम्प पूरी तरह सूख चुके है । जनचौपाल में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर राजा राम साहू , मुरारी सोनी आरक्षक सहित पुलिस स्थानीय बल उपस्थित रहे जिन्होंने ग्रामीणों को कानून की जानकारी के साथ समस्याओं का निराकरण किये ।