प्यारे साहू, सुरजपुर। School Entrance Festival स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रेमनगर में 18 जून को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा पहली के छात्रों का विद्यालय के द्वार पर मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों द्वारा टीका लगा कर विद्यालय में उत्साहपूर्वक प्रवेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार कर उनके द्वारा सरस्वती माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रथम राजकीय गीत से आरंभ किया गया जिसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि तुलसी यादव के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का संदेश वाचन बच्चो और पालकों को बीच वाचन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य आर.बी सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चो को संबोधित कर उन्होंने पिछले 1 वर्ष में विद्यालय की उपलब्धियों को बताया जैसे राज्य स्तर पर विद्यालय के बालक खेल कबड्डी में रनर अप रहे।जिले स्तर पर कबड्डी में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की उपलब्धि, ब्लॉक स्तर पर मॉडल एग्जिबिशन में तृतीया स्थान प्राप्त किए, छात्र और छात्रों का 100% अच्छा वार्षिक प्रदर्शन इत्यादि। उन्होंने कहा इस बार हमारा लक्ष्य और बेहतर करने का है।
विगत 2 वर्षो से हुए हानि की भरपाई के साथ बच्चो को अच्छी गुणवत्ता और अंग्रेजी में सक्षम बनाना है। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। पूर्व प्रचार बालक प्रेमनगर एसएस. दीक्षित ने बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया कि कैसे दूर – दूर से बच्चे विद्या प्राप्त करने के लिए आते हैं और अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की विशेषता बताया। पूर्व प्रधान पाठक आई अंसारी ने बच्चो के लिए कहा कि इस नए वर्ष में बच्चे पूरे लगन और परिश्रम से आगे बढ़े, अपना अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम अध्यक्ष सुखमनिया जगत अध्यक्ष नगर पंचायत प्रेमनगर ने बच्चो को अपनी वाणी से स्वागत कर उन्हे धन्यवाद प्रस्तुत किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।विद्यालय में उपस्थित सारे अतिथियों द्वारा कक्षा पहली के बच्चो का पुस्तक वितरण कराया गया जिसके पश्चात मुख्य अतिथि तुलसी यादव ने अंत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है स्वामी आत्मानंद विद्यालय, और बच्चो को समझाया कि सरकार उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहती है जिसके लिए विद्यालय में अच्छी गुणवक शिक्षक भी उपस्थित हैं जो बच्चो को अपना समझ कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में योगदान देंगे।
इस अवसर में पुनीत कार्य में मौजूद सदस्य विशिष्ठ अतिथि सावित्री सिंह जनपद सदस्य, देवेन्द्र कुमारी श्याम, उर्मिला साहू, बसंती साहू, कैलाशो बाई, झम्मन सिंह, गणेश्वर सिंह, धन सिंह बंजारा, उजित जगत, कमलेश्वर सिंह, सत्यनारायण सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष पुस्पेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।