Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज की दोनों किडनी निकाल लीं और फरार हो गया, बिना किडनी के जी रही महिला…
    समाचार

    झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज की दोनों किडनी निकाल लीं और फरार हो गया, बिना किडनी के जी रही महिला…

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौका  जाएंगे जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज की दोनों किडनी निकाल लीं और फरार हो गया. मरीज सुनीता बिना किडनी के ही पिछले चार महीने से अपनी जिंदगी गुजार रही हैं. हर दो दिन में सुनीता की डायलिसिस की जा रही है जिसके बल पर आज वो जिंदा हैं. ये बात सुनने के बाद अब एक ही सवाल उठता है कि क्या कोई इंसान बिना किडनी के भी जीवित रह सकता है क्या… बिना किडनी के जिंदगी

    750 में से एक व्यक्ति एक ही किडनी के साथ होता है पैदा

    दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो एक किडनी पर ही जिंदा हैं. ऑस्ट्रेलिया स्थित किडनी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, हर 750 में से एक व्यक्ति एक ही किडनी के साथ पैदा होता है. कई बार किसी बीमारी की वजह से भी इंसान की एक किडनी निकाल दी जाती है.  ऐसे में व्यक्ति की एक किडनी ही खून साफ करने का काम करती है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति के पास एक भी किडनी न हो तो उसके लिए बिना इलाज के जिंदा रह पाना संभव नहीं है.

    कब तक बिना किडनी के जिंदा रह सकता है इंसान

    बिना किडनी के डायलिसिस पर इंसान की जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि इंसान का शरीर डायलिसिस को कैसे स्वीकार रहा है. डायलिसिस पर इंसान सालों या दशकों तक जिंदा रह सकता है. इसके लिए उसे हर दो दिन में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. कई ऐसे लोग हैं जो सही मैच की किडनी के लिए सालों से इंतजार कर रहे हैं और डायलिसिस के सहारे जिंदा हैं.

    पति से नहीं मैच हुई किडनी

    सुनीता के मामले में उनके पति की किडनी उनसे मैच नहीं हो पाई है. वो फिलहाल मुजफ्फरपुर के Sk मेडिलक कॉलेज में अपना इलाज करा रही हैं. यहां कई लोग उन्हें अपनी किडनी डोनेट करने आए लेकिन मैच न होने के कारण उनका ट्रांसप्लांट नहीं हो सका है. फिलहाल सुनीता डायलिसिस के भरोसे जिंदा है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india The quack doctor took out both the kidneys of the female patient and ran away the woman living without a kidney…
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराखड़ की खुदाई कर रहे मजदूर मलबे में दबे, दो महिला, एक पुरुष सहित तीन की मौत…
    Next Article सीआईएसएफ जवान ने रेलवे कर्मचारी के साथ की बदसलूकी,फिर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?