
जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली-मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नागोपहरी के आश्रित ग्राम किंगरियापारा की श्रीमती बीनाबाई ने आज जिला कलेक्टोरेट में आवेदन प्रस्तुत कर राशनकार्ड की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिसके कारण उन्हें भरण-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिकता राशनकार्ड प्रदान किया। इससे श्रीमती बीनाबाई को राशन की चिंता से मुक्ति मिल गई अब उन्हें नजदीक के शासकीय उचित मूल्य के दुकान से प्रतिमाह पात्रतानुसार राशन प्राप्त होगा। तत्काल प्राथमिकता राशनकार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने कलेक्टर डाॅ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।