Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सामने आई टेनिस खिलाड़ी की हत्या के पीछे की वजह, आरोपी पिता का पुलिस के सामने कबूलनामा
    punjab

    सामने आई टेनिस खिलाड़ी की हत्या के पीछे की वजह, आरोपी पिता का पुलिस के सामने कबूलनामा

    By Tv 36 HindustanJuly 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम:- सेक्टर-57 में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये वारदात सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब राधिका अपने घर की पहली मंजिल पर रसोई में काम कर रही थी. तभी पीछे से उनके पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उस पर फायरिंग की. इस हत्याकांड की वजह इतनी चौंकाने वाली है कि इसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है.

    सोशल मीडिया और एकेडमी से थी नाराजगी: राधिका यादव टेनिस एकेडमी चलाती थी. वो सोशल मीडिया पर रील्स डालती रहती थी. यही चीज उनके पिता दीपक को खटकती थी. उन्हें लगता था कि इससे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है. एफआईआर के मुताबिक, जब दीपक ने राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा, तो उसने इंकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसी वजह से दीपक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

    तीन गोलियों ने छीनी बेटी की जान: घटना के दिन दीपक ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर निकाली और राधिका की पीठ में तीन गोलियां दाग दीं. उस वक्त घर में केवल दीपक, राधिका और उनकी मां मंजू यादव मौजूद थीं. मंजू बुखार के कारण अपने कमरे में थीं. ये तीनों घर के पहले फ्लोर पर थे. गोली चलने की आवाज सुनकर दीपक का भाई कुलदीप और उसका बेटा पीयूष मौके पर पहुंचे. (दीपक का भाई कुलदीप और उसका बेटा उसी घर में ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे.) उन्होंने राधिका को खून से लथपथ देखा और तुरंत उसे सेक्टर-56 के ASIA MARIANGO HOSPITAL ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया.

    पिता ने कूबला गुनाह: गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा “सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पता चला कि यह सेक्टर 57 की निवासी 25 वर्षीय राधिका नाम की लड़की थी. पुलिस बाद में उसके घर पहुंची और पता चला कि वह एक टेनिस खिलाड़ी थी और एक टेनिस अकादमी चलाती थी. उसके पिता ने उसे गोली मार दी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. आरोपी दीपक की उम्र लगभग 49 साल है. प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मृतका एक टेनिस अकादमी चलाती थी, जिससे उसके पिता परेशान थे. उन्होंने उसे कई बार अकादमी न चलाने के लिए कहा था. इस पर उन्होंने उसे गोली मार दी. मृतका एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी. अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है.

    पिता को ताने बने हत्या की वजह: पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, दीपक यादव ने अपराध कबूल कर लिया है. उसने बताया की सुबह जब वो वजीराबाद गांव में दूध लेने जाता था. तो लोग उसे ताना मरते थे. जिससे दीपक को गुस्सा आता था. इससे वो मानसिक तनाव में डूब गया. गांव वाले कहते थे कि दीपक बेटी की कमाई खा रहा है. इस बात से खफा होकर दीपक ने राधिका यादव से टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा. जब राधिका ने अकेडमी बंद करने से मना कर दिया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी के चलते दीपक ने राधिका यादव की हत्या कर दी.

    पुलिस की जांच और सबूत: पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर, खून के नमूने और स्वैब जब्त किए. फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने भी जांच की. शुरुआत में परिवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि राधिका ने खुद को गोली मारी. लेकिन सख्त पूछताछ और सबूतों के आधार पर दीपक ने अपराध कबूल लिया. उनकी पत्नी मंजू ने बयान देने से इंकार किया और कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं. पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत मामला दर्ज किया है.

    आरोपी हिरासत में, जांच जारी: फिलहाल दीपक यादव पुलिस हिरासत में है. राधिका के चाचा कुलदीप ने भी आशंका जताई थी कि हत्या दीपक ने की. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. बता दें कि राधिका एक होनहार टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की ट्रॉफी जीती थीं. कंधे की चोट के बाद उन्होंने खेल छोड़कर अपनी टेनिस एकेडमी शुरू की थी.

    Post Views: 1,110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज का :रचनात्मक व सुधारवादी प्रयासों के साथ जनचौपाल मऊगंज जिले के जड़कुड़ में…
    Next Article खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से खुल रहा भारत में टेस्ला का शोरूम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…

    September 14, 2026

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?