Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीरगांव वासियों को मिलेगा भरपूर पानी, उरला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से डेढ़ एम एल डी पानी कलेक्टर सौरभ कुमार ने दिए निर्देश,औद्योगिक संस्थानों से भी लिया जाएगा पानी की समस्या दूर करने हुई मैराथन बैठक, विधायक शर्मा भी रहे मौजूद
    RAIPUR

    बीरगांव वासियों को मिलेगा भरपूर पानी, उरला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से डेढ़ एम एल डी पानी कलेक्टर सौरभ कुमार ने दिए निर्देश,औद्योगिक संस्थानों से भी लिया जाएगा पानी की समस्या दूर करने हुई मैराथन बैठक, विधायक शर्मा भी रहे मौजूद

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर/ बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या का जल्द समाधान होने के आसार है। जल्द ही बीरगांव वासियों को उपयोग के लिए साफ और भरपूर मात्रा में पानी मिलने लगेगा। आज कलेक्टर सौरभ कुमार ने बीरगांव में पानी की कमी को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे। बीरगांव में पानी की समस्या को दूर करने विधायक निधि के उपयोग पर भी सहमति जताई अधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या के निराकरण के लिए सभी संभव उपाय करने को कहा।
    उच्चस्तरीय बैठक में कलेक्टर ने बीरगांव निगम क्षेत्र में पानी की कमी और गंदे पानी की समस्या के कारणों की गहराई से समीक्षा की और इसे सुलझाने के लिए त्वरित करवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सी एस आई डी सी के अधिकारियों को उरला के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तत्काल डेढ़ एम एल डी पानी बीरगांव नगर निगम को देने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग द्वारा बेन्द्री एनीकट से बीरगांव निगम को मिलने वाले प्रस्तावित पानी को भी जल्द से जल्द सी एस आई डी सी के इंटेक वेल से उपलब्ध कराने को कहा जरूरत और उपलब्धता के आधार पर खमतराई के ओवरहेड रिजर्वोयर से भी बीरगांव नगर निगम को पानी देने के निर्देश रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
    उरला औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्रियो और कारखानों के नलकूपो में वर्तमान में उपलब्ध पानी की जानकारी लेने को भी कहा। इन औद्योगिक संस्थानों में पर्याप्त पानी होने पर बीरगांव निगम क्षेत्र को उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। पानी की आपूर्ति के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था बीरगांव नगर निगम द्वारा की जाएगी। श्री कुमार ने पानी के परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में फिलिंग पॉइंट के लिए तत्काल चार बोरिंग करने को भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
    गंदे पानी की समस्या पर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि खारुन नदी में जल स्तर कम हो जाने के कारण गंदे पानी की समस्या हुई है।
    कलेक्टर ने तेंदुआ नाला से संलग्न उद्योगों के ई टी पी की जांच करने एस डी एम की अध्यक्षता में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की समिति भी बना दी। बीरगांव नगर निगम और सी एस आई डी सी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए एजेंसी नियुक्त करने के भी निर्देश बैठक में दिए।
    बैठक में नगर निगम रायपुर के कमिश्नर प्रभात मलिक,बीरगाँव नगर निगम के आयुक्त श्रीकांत वर्मा, जल संसाधन विभाग, सी एस आई डी सी के अधिकारियों सहित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नन्दलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, एम आई सी सदस्य श्री इकराम अहमद, ओम प्रकाश साहू और शिव साहू भी शामिल हुए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर ब्रेकिंग अपडेट : इस समय बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है सेंट्रल जेल से रिहा हुए कालीचरण महाराज
    Next Article दर्री- गोपालपुर सड़क निर्माण काम शुरू, लोगों को पक्की सड़क की मिलेगी सौगात कलेक्टर साहू ने सड़क निर्माण का निरीक्षण कर 2 दिन के भीतर काम शुरू करने के दिए थे निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…

    May 11, 2026

    हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…

    May 11, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…

    May 11, 2026

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?