नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में तुलसी माता को बहुत ही पूजनीय माना गया है और उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है और नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है। यदि आप अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं, तो तुलसी से जुड़े इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन जरूर करें।
शुभ दिशा और सही दिन
तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा सबसे मंगलकारी मानी जाती है। इन दिशाओं में पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। जहां तक दिन की बात है, तो गुरुवार और शुक्रवार तुलसी लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और शुक्रवार मां लक्ष्मी का। इन दिनों में तुलसी लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।
