नई दिल्ली:– अक्सर बड़े-बुज़ुर्गों से आपने यह बात जरूर सुनी होगी कि रात के समय रसोई में गंदे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। दरअसल, रसोई को घर का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यही वह जगह है जहां से पूरे परिवार का पोषण होता है, इसलिए इसकी स्वच्छता और ऊर्जा का सीधा प्रभाव घर के सुख-समृद्धि पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी घर की आर्थिक स्थिति और सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर रात में गंदे बर्तन छोड़ना एक ऐसी आदत है, जिसे अशुभ माना गया है।
आखिर रात में जूठे बर्तन छोड़ना क्यों गलत
मां लक्ष्मी की नाराजगी
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रात में रसोई को गंदी छोड़ने या फिर सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी भी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, जिससे अक्सर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर बर्तन धोना संभव न हो तो क्या करे
अगर किसी कारण से रात में बर्तन साफ करना संभव न हो, तो कम से कम उनमें पानी डालकर जरूर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाता है। हालांकि इसे रोज की आदत बनाना ठीक नहीं माना जाता।
रसोई से जुड़े क्या है जरूरी वास्तु नियम Kitchen Vastu Tips
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में पानी और आग से जुड़ी चीजों को पास-पास नहीं रखना चाहिए। सिंक और गैस चूल्हे के बीच दूरी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
ये छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में चाकू-छुरी जैसी नुकीली चीजों को हमेशा ढककर या इस तरीके से रखना चाहिए कि रसोई में घुसते ही उनपर किसी की नजर न पड़े। साथ ही आपका किचन हवादार होना चाहिए, जिसमें रोशनी की भी अच्छी व्यवस्था हो। इसके साथ ही किचन में कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े नहीं रखने चाहिए। यह नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
