Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा 24 जून से, इस तरह है कार्यक्रम.……
    News

    18वीं लोकसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा 24 जून से, इस तरह है कार्यक्रम.……

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है. प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ ले चुके हैं, लेकिन अभी नवनिर्वाचित लोकसभा के सदस्यों का शपथ बाकी है. लोकसभा का 18वीं विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा. लोकसभा सत्र के शुरू के दो दिन यानि 24 जून, सोमवार और 25 जून, मंगलवार को नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. राष्ट्रपति ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. वह नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे.अगले दिन यानि 26 जून बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. अध्यक्ष पद को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. स्पीकर पद के इलेक्शन के बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से सदन को परिचित कराएंगे.इसके अगले दिन 27 जून, बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दोनों सदन के सदस्यों के सदस्यों के लिए संयुक्त अभिभाषण होगा. इसके अगले दिन 28 जून एवं एक जुलाई को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस होगी

    ?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को लोकसभा तो 3 जुलाई को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे. चूंकि लोकसभा का यह विशेष सत्र में है. इस कारण इस सत्र के दौरान प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं होगा.सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसारउम्मीद की जा रही है कि 18वीं लोकसभा की शुरुआत सरकार और विपक्ष के बीच टकराव से शुरू होगी. मिल रही जानकारी के मुताबिक संसद के इस विशेष सत्र में विपक्ष ने पेपर लीक, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति सहित कई दूसरे मुद्दों पर एकजुट हो कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है.सोमवार से ही सदन में टकराव होने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष ने विपक्ष ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने पर आपत्ति जताई है. विपक्ष का आरोप है कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति में परंपरा की अनदेखी की गई है.

    कांग्रेस पहले ही इस मसले पर आपत्ति जता चुकी है और सोमवार से ही टकराव होने के आसार हैं.सदन में उठ सकता है नीट-यूजीसी नेट का मुद्दाहाल के दिनों में नीट परीक्षा में गड़बड़ी और यूजीसी-नेट का परीक्षा रद्द किये जाने को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोलता रहा है. सदन में भी यह मुद्दा उठ सकता है. 28 जून को विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दिन नीट यूजी और यूजीसी नेट के प्रश्न पत्र लीक का मुद्दा उठा सकता है और इस पर चर्चा की मांग कर सकता है.विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव ला सकता है, जबकि केंद्र सरकार नीट मामले पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले मानसून सत्र में चर्चा कराने की है.इस बीच, राज्यसभा में बीजेपी की ओर से सदन के नेता के तौर जेपी नड्डा को चुना जायेगा.

    Post Views: 1,780

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleघर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करवाएं ये काम, रुक जाएगी बरकत..
    Next Article ट्रेन एक्सीडेंट के वक्त इस कोच में सबसे ज्यादा सुरक्षित रहते हैं लोग…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?