पटना : राज्य सरकार नशामुक्ति के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी के चलते सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. दरअसल सरकार ने एक साल के लिए पूरे राज्य में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा दी थी. बता दें कि राज्य में शराबबंदी पहले ही लागू हो चुकी है. इस संबंध में राज्य सरकार के खाद्य मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और परिवहन, बिक्री के लिए प्रदर्शन पर एक साल के लिए रोक लगा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और एक और साल तक लागू रहेगा।मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि सरकार ने यह फैसला लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए लिया है. लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।