रायपुर:– आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत खर्च बढ़ाने तथा विकास और जनकल्याण योजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर आवंटन जारी किया है। यह राशि राज्य को सामान्य मासिक कर हिस्सेदारी के अतिरिक्त दी गई है, जो कि 10 अक्टूबर को जारी होनी थी।
इस अतिरिक्त आवंटन से राज्य सरकार को बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं में तेजी से निवेश करने में मदद मिलेगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस राशि का उपयोग त्योहारों से पहले महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने में किया जाएगा।
सभी राज्यों को ₹1.01 लाख करोड़ का अतिरिक्त आवंटन
केंद्र सरकार ने इस बार ₹1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त कर आवंटन सभी राज्यों को जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्यों को समय पर वित्तीय सहयोग देना है, ताकि वे अपने विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें।
छत्तीसगढ़ के अलावा कुछ प्रमुख राज्यों को मिली राशि:
उत्तर प्रदेश – ₹18,227 करोड़
बिहार – ₹10,219 करोड़
मध्य प्रदेश – ₹7,976 करोड़
पश्चिम बंगाल – ₹7,644 करोड़
राजस्थान – ₹6,123 करोड़
महाराष्ट्र – ₹6,418 करोड़
ओडिशा – ₹4,601 करोड़
तमिलनाडु – ₹4,144 करोड़
कर्नाटक – ₹3,705 करोड़
गुजरात – ₹3,534 करोड़
झारखंड – ₹3,360 करोड़
असम – ₹3,178 करोड़
केरल – ₹1,956 करोड़