नई दिल्ली:– पूरी दुनिया में श्रीराम के भक्त हैं। 2 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। ऐसे में भक्त प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करके भोग लगाएंगे। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में दशरथनंदन की पूजा की जाती है वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। विजयदशमी पर आप रघुनंदन को उनकी प्रिय 3 चीजों का भोग लगा सकते हैं।
खीर का भोग
विजय दशमी पर आप भगवान श्रीराम को खीर का भोग लगा कसते हैं। खीर बनाते समय उसमें केसर डालें। ऐसा कहा जाता है भगवान श्रीराम साक्षात श्रीहरि विष्णु के ही स्वरूप हैं। ऐसे में उन्हें पीले रंग का भोग पसंद होता है।
पंजीरी का भोग (Offer Panjiri to Lord Shri Ram)
दशहरा के दिन आप भगवान श्रीराम को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। इसमें आप धनिया पंजीरी, आटा पंजीरी, मावा पंजीरी, सौंफ पंजीरी, सौंठ पंजीरी बना सकते हैं।
बेसन या मोतीचूर के लड्डू (Offer laddu to Lord Shri Ram)
विजयदशमी के दिन आप भगवान श्रीराम को बेसन या मोतीचूर के लड्डू भी भोग स्वरूप अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा आप फल भी भोग में रख सकते हैं।
