Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    समाचार

    कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    By Tv36 HindustanMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- प्रदेश में सोमवार को मौसम के विविध रूप देखने को मिले। एक ओर जहां राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया, वहीं दूसरी ओर उत्तरी जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके चलते आंशिक बादल भी छाए हुए हैं। इससे अधिकतम तापमान में औसत एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वहीं बादलों की वजह से रात के तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।
    ग्वालियर-चंबल में बादलों का असर और नर्मदापुरम सबसे गर्म
    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ग्वालियर और चंबल संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
    उत्तर मध्य प्रदेश में तेज हवाओं का दौर
    ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली और रीवा जैसे जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि 17 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

    18 मार्च से बारिश और आंधी की संभावना
    18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक प्रदेश के कई संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में विशेष कोई परिवर्तन नहीं होगा।
    महानगरों का तापमान
    शहर — अधिकतम — न्यूनतम

    भोपाल — 35.2 — 20.0

    इंदौर — 35.0 — 19.0

    ग्वालियर — 34.1 — 17.1

    जबलपुर — 35.8 — 19.6

    नोट: डिग्री सेल्सियस में

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…
    Next Article अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…

    March 17, 2026

    आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…

    March 17, 2026

    कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…

    March 17, 2026

    आज का राशिफल आखिर नौकरी-व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…
    • कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…
    • कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…
    • आज का राशिफल आखिर नौकरी-व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?