भोपाल: आगामी चुनावों के लिए लगातार दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। इसी सिलसिले में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अशोक नगर का दौरा है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार के दिन यहां बढ़े राज नेताओं के नाम रहेंगे। कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश सभा को संबोधित करने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर जोरशोर से सभी तैयारियां की गईं हैं।
सुबह 10:30 बजे कमलनाथ अशोक नगर पहुंचेंगे। सुबह 10:45 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुबह 11:15 बजे मंडलम सेक्टर प्रकोष्ठ सेल की मीटिंग लेंगे। सुबह करीबन 12 बजे कमलनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का आगमन सुबह हैलीकाप्टर से होगा।