Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच मौसम ने मारी पलटी, होने वाली है बारिश, इन जिलों के लोग छाता लेकर ही बाहर निकलें…
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच मौसम ने मारी पलटी, होने वाली है बारिश, इन जिलों के लोग छाता लेकर ही बाहर निकलें…

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– मध्यप्रदेश में बढ़ते ठंड के बीच मौसम 360 डिग्री करवाट लेने वाला है। जी हां, मध्यप्रदेश में बढ़ते ठंड के बीच बारिश का दौर देखा जाएगा। दरअसल, देश के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 25, 26 और 27 अक्टूबर को सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। बता दें कि, पिछले 24 घंटे में धार, सतना समेत प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। वहीं, भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।

    अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और निकटवर्ती क्षेत्रों में अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर पर सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके दक्षिण कर्नाटक से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना और पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर उभरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर-पूर्व हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे से ही एमपी में असर दिखाई देने लगेगा, लेकिन 25 से 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

    इन जिलों में होगी बारिश

    मौसम विभाग ने आज, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भोपाल, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    बीते दिन भी हुई थी बारिश
    वहीं, बीते दिन अशोकनगर, छतरपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleट्रम्प ने 1 हफ्ते में 5वीं बार रूसी तेल खरीद का उठाया मुद्दा, कह दी ये बात, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ले सकती है इस मामले पर बड़ा फैसला…
    Next Article लोहे के बर्तन में भूलकर भी न पकाएं खाने की ये चीजें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में CAPF की तैनाती जारी रखने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम…

    May 4, 2026

    शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ईडी ने नकदी सही सोने समेत जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति…

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल के नतीजों से हम बहुत खुश हुए कैलाश विजयवर्गीय; कहा-मुझे आज बहुत प्रसन्नता हुई है…

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही, एक मात्र सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री साय…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल में CAPF की तैनाती जारी रखने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम…
    • शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ईडी ने नकदी सही सोने समेत जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति…
    • पश्चिम बंगाल के नतीजों से हम बहुत खुश हुए कैलाश विजयवर्गीय; कहा-मुझे आज बहुत प्रसन्नता हुई है…
    • सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही, एक मात्र सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री साय…
    • ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?