कोरबा :–गांव और शहर के लोगों ने मिलकर निभाई जिम्मेदारी सौहार्द और सेवा भावना का दिखा अनूठा संगम, नेवता भोज एवं वजन त्योहार कार्यक्रम।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वजन त्यौहार एवं नेवता भोज कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 लालघाट सेक्टर रामपुर जिला कोरबा में उत्सव सामान वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षक प्रियतम धांधी के् नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु श्रीवास्तव सहयोगी सुशीला बरेठ, मधु खलको एवं सहायिका द्वारा आयोजित किया गया।

जिले में वजन त्यौहार का आयोजन 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच किया जा रहा है जिसमें 0 से 6 वर्ष के बच्चों का ऊंचाई वजन लिया जा रहा है ताकि कुपोषण के वास्तविक आंकड़ों का सही आकलन किया जा सके इसी आयोजन में गर्भवती शिशुवती एवं किशोरी बालिकाओं का ऊंचाई वजन निकलते हुए BMI की गणना की जाएगी नेवता भोज कार्यक्रम एवं वजन त्यौहार सामाजिक समरसता और जन सहयोग की अद्भुत मिसाल बनकर उभरा है सामुदायिक सहयोग से संपन्न इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी। आयोजन स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। नेवता भोज के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम सद्भाव और सहयोग की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल भोज तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति समरसता को आगे बढ़ने का प्रयास है। महिलाओं और वरिष्ठ जनों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष आयाम दिया पूरे कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला

“नेवता भोज केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”-प्रियतमा धाधी

