Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रात में प्रेमी के साथ थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर….
    अपराध

    रात में प्रेमी के साथ थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर….

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    लखीसराय, 6 जनवरी। बिहार के लखीसराय से अवैध संबंधों में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि महिला का पति महीनों घर के काम से गायब रहता था. इस बीच उसकी पत्नी के किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध बन गए. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इस बाद जो हुआ, वो काफी दिल दहलाने वाला था.
    यह मामला लखीसराय जिले के मेदनीचौक थाने के ऋषि पहाड़पुर गांव का है. गांव से कुछ दिन पहले एक लड़का गायब हो गया था. परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बुधवार को रोहित की लाश नदी से बरामद हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. फिर पता चला कि मृतक युवक के गांव की एक ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे.

    पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरन पासवान पटना में राजमिस्त्री था और वो घर से बाहर ज्यादा रहता था. इस दौरान उसकी पत्नी के संबंध पड़ोस में रहने वाले गांव के ही एक युवक रोहित यादव से हो गए. अचानक 31 दिसंबर को पुरन पासवान देर रात पटना से लौटा. उसने अपनी पत्नी को रोहित के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया. पासवान ने पत्नी को तो कुछ नहीं कहा, लेकिन रोहित यादव के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया. शव को ठिकाने लगाने में आरोपी की पत्नी से भी उसका साथ दिया.
    रोहित के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया. पुलिस को पता लगा कि मृतक की आखिरी बार बात पिंकी देवी से हुई है. पुलिस ने तुरंत ही पिंकी देवी को पूछताछ के लिए उठाया. उसके बाद पूरे राज से पर्दाफाश हो गया. पिंकी देवी की निशानदेही पर पुलिस ने पटना से पुरन पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक पुरन पासवान और पिंकी देवी ने मिलकर रोहित यादव की हत्या की थी और शव को नदी में फेंक दिया था. रोहित 31 दिसंबर को गायब हुआ था और तीन जनवरी को उसका मामला दर्ज किया गया था.
    पुलिस ने आरोपियों के कहने पर SDRF की टीम की मदद से रोहित के शव को नदी से निकाल लिया है. एसडीसीओ रंजन कुमार पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. पिंकी देवी पर पहले भी कई युवकों से संबंध होने के आरोप लगते रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपियों पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइटली से आई फ्लाइट में कोरोना विस्फोट… 170 में से 125 पैसेंजर निकले पॉजिटिव
    Next Article सेबी में निकली बंपर भर्ती, मैनेजर सहित कई पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल …..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…

    June 12, 2026

    इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…

    June 12, 2026

    भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका, दिग्गज कोच का 49 वर्ष की उम्र में निधन…

    June 12, 2026

    अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…
    • आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…
    • अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्री…
    • इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…
    • भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका, दिग्गज कोच का 49 वर्ष की उम्र में निधन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?