मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में एक अजब मामला सामने आया है. करवा चौथ पर जहां पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की दुआ कर रही हैं. वहीं मेरठ में एक महिला अपने पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद उससे चकमा देकर उसके जीजा के साथ फरार हो गई. पत्नी अपने 16 महीने के बेटे को भी अपने साथ ले गई है. परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है. करवा चौथ के दिन पत्नी के बेवफाई से पति बहुत दुखी है. फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई है
