Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कोर्ट रूम का वीडियो बनाने वाली महिला तीन दिन की पुलिस रिमांड पर…
    समाचार

    कोर्ट रूम का वीडियो बनाने वाली महिला तीन दिन की पुलिस रिमांड पर…

    By Tv 36 HindustanJanuary 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:  कोर्ट रूम(सुनवाई) का वीडियो बनाने सोनू मंसूरी को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। सोनू ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ समर्थकों के नाम कबूले हैं। जिसमें वकील और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। सोनू से मिले रुपये वकील नूरजहां द्वारा भिजवाए गए थे जिसे एक अस्पताल में भिजवाना था।

    जिला कोर्ट से पकड़ा था सोनू को

    एमजी रोड टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक सोनू पुत्री सुपडू निवासी कसरावद जिला खरगोन को शनिवार दोपहर जिला कोर्ट(42) से पकड़ा गया था। सोनू स्वयं को वकील बता कर हिंदू संगठन से जुड़े तन्नू शर्मा की जमानत पर चल रही बहस का वीडियो बना रही थी।

    एक लाख 26 हजार रुपये भी जब्त

    उसके पास से पुलिस ने एक लाख 26 हजार रुपये भी जब्त किए। रविवार को पुलिस ने सोनू को जिला कोर्ट पेश कर तीन दिन की रिमांड पर ले लिया।

    विधि कालेज में थर्ड इयर की छात्रा

    उसने बताया कि वह देवास के शासकीय विधि कालेज में थर्ड इयर की छात्रा है। कुछ महीनों से वकील नूरजहां के साथ काम कर रही थी। सनद न मिलने के बाद भी सोनू वकील बन कर कोर्ट में पेश होती थी।

    निजी अस्‍पताल में इंतजार

    उसने रुपयों के बारे में बताया कि नूरजहां का फोन आया था। उसने कहा था कि एक व्यक्ति रुपये देकर जाएगा। उससे रुपये लेने के बाद अस्पताल में भिजवा देना। नूरजहां निजी अस्पताल में उसका इंतजार कर रही थी।

    महिला वकील से जुड़ी है सोनू

    पुलिस अब उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिसने सोनू को रुपये दिए थे। जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक सोनू एक महिला वकील से जुड़ी है जो सिमी और पापुलर फ्रंट आफ इंडिया(पीएफआइ) के सदस्यों की मदद करती है।

    मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों के केस

    महिला उन सभी आरोपितों के केस भी लड़ती हैं जो मुस्लिम समुदाय से जुड़े होते है ंऔर विधि विरुद्ध क्रिया कलापों में शामिल रहते हैं।

    खरगोन दंगों के आरोपितों की पैरवी भी

    इस महिला ने खरगोन दंगों के आरोपितों की भी पैरवी की थी। पुलिस को इससे पुख्ता शक है कि वह पीएफआइ जैसे संगठन के सतत संपर्क में है। टीआइ के मुताबिक रविवार होने के कारण युवती से जब्त दस्तावेजों की प्रमाणिकता नहीं कर पाए हैं। वकील नूरजहां से भी पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस के मुताबिक युवती के फोन में कई वीडियो मिले हैं। वह मुस्लिम समुदाय के उन लोगों का भी वीडियो बना रही थी जिन्हें सदर बाजार और खजराना पुलिस द्वारा कोर्ट लाया गया था। वीडियो में वकीलों को आक्रोशित होते हुए रिकार्ड किया गया था। उसने कोर्ट की उस प्रोसीडिंग को भी रिकार्ड कर लिया जिसमें हिंदू संगठन के लोगों की जमानत पर बहस चल रही थी। पुलिस अब इस बात की पुष्टि कर रही है कि युवती ने सिर्फ नूरजहां के कहने पर यह काम किया या पर्दे के पीछे कोई और भी है।

    सबसे बड़ा सवाल:कहां गए मुलजिमों के वकील पत्र

    सोनू ने पुलिस को बताया कि वकील नूरजहां बोली थी मेरा एक ग्राहक तुम्हे रुपये देगा।तुम मेरी टेबल पर पहुंच जाओ।सोनू 32 नंबर कोर्ट के पीछे गई और एक व्यक्ति से रुपये लेकर कोट की जेब में रख लिए। उसने रुपयों के साथ कुछ मुलजिमों के वकील पत्र भी दिए।

    नूरजहां ने यह भी कहा कि तुम वहां से तुरंत निकल जाना। इसके बाद सोनू 42 नंबर कोर्ट गई और कुछ वीडियो बनाने लगी। पुलिस के मुताबिक साइबर सेल की मदद से फोन का डेटा रिकवर करवा रहे है, लेकिन सोनू को मिले वकील पत्र अभी तक नहीं मिले हैं। वकील पत्रों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर किस मुलजिम की कौन मदद कर रहा था।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news india The woman who made the video of the courtroom is on police remand for three days.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआसाराम बापू को बड़ा झटका,रेप केस में दोषी करार…
    Next Article चार स्कूली बसों समेत कई वाहनों की आपस में टक्कर हो जाने से 25 बच्चों सहित कई लोग घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?